
एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता✍️
मृत्यु भोज में मीठा बनाने पर रोक, एक-एक पेड़ लगाने का संकल्प,
आदिवासी भिलाला समाज ने व्याप्त कुरीतियों को मिटाने का लिया संकल्प,
बोरानी (खण्डवा) ।। आदिवासी भिलाला दरबार समाज द्वारा समाज मे व्याप्त कुरीतियों से लड़ने और उनको समाप्त करने का संकल्प लिया जा रहा है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि ग्राम बोरानी में रामेश्वर जी के निधन उपरांत पगड़ी कार्यक्रम में आयोजित शोकसभा में समाजजनो ने कुरीतियों खत्म करने संकल्प लिया और एक समिति बनाकर उसके परिपालन हेतु नियम बनाये गए। इसमें समिति के समस्त सदस्य उपस्थित रहे। समिति के अध्यक्ष विजय सिंह सोलंकी ने बताया कि आधुनिक युग मे हम समाज को कुरीतियों से मुक्त कराने पर जोर दे रहे हैं। इसमे शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ रूढ़िवादिता खत्म करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी तारत्म्य में निर्णय लिया गया कि मृत्यु उपरांत जो नुक्ता कार्यक्रम आयोजित किया जाता है उसमें अब मीठाई या मीठा भोज आयोजित नही किया जाएगा। साथ ही मृतात्मा के नाम पर एक पेड़ लगाने का संकल्प लेकर पौधारोपण किया जाएगा। शोक कार्यक्रम में समाज के अनुरोध पर शोक संतप्त परिवार द्वारा मान्य किया गया। कुरीतियों जो बंद करने एवं मृतात्मा के नाम से पेड़ लगाने हेतु समाज और दिवंगत आत्मा के परिवार से अनुरोध किया गया। इस अवसर पर ध्यानसिंह, अशोक पटेल, सुखपाल सिंह पवार सहित ओंकारेश्वर धर्मशाला के अध्यक्ष आशाराम आवासीया भी उपस्थित रहे।