
*तीन पुलिया ओवर ब्रिज के बाजू से सर्विस रोड बनाया जाए:_ जनमंच*
*तीन पुलिया ओवर ब्रिज से सिविल लाइन वाला छोर आज से बंद*
खण्डवा:-*तीन पुलिया निर्माण के अंतर्गत सिविल लाइन से बाजार, गणेश तलाई इंदिरा चौक पहुंचने वाला रास्ता आज से सेतु निगम ने बंद कर दिया है । यहां पर सेतू निगम ने रिटेनिंग वाल का कार्य आज से शुरू कर दिया है।यहां पर सर्विस रोड देने के लिए सेतु निगम के पास विकल्प नहीं है शनिवार शाम जनमंच सदस्यों चंद्र कुमार सांड, अनुराग बंसल कमल नागपाल, सुनील जैन आदि ने तीन पुलिया ओवर ब्रिज पहुंचकर सेतु निगम के अधिकारियों से मुलाकात कर सिविल लाइन से तीन पुलिया गणेश तलाई की ओर सर्विस रोड बनाने की मांग रखी । सेतु निगम के अधिकारियों ने जनमंच सदस्यों को बताया की तीन पुलिया के बाजू से सर्विस रोड बनाने के लिए पुलिस विभाग की जमीन की आवश्यकता पड़ेगी ।इस हेतु यहां से रास्ता दिए जाने की मांग का पत्र पुलिस हेड क्वार्टर में भेजा गया है जहां से स्वीकृति अभी मिली नहीं है यहां फाईल पेंडिंग पड़ी है। जनमंच सदस्यों ने बताया कि सिविल लाइन वाला छोर बंद होने से आम जनता को फ़जीहत हो गई है। इसमें नौकरी पैसा , व्यापारी वर्ग , स्कूली बच्चे लगभग एक से डेढ़ किलोमीटर का फेरा लगाकर अपने गंतव्य पर पहुंच रहे है । स्थिति यह निर्मित हो गई किसुबह 12:00 से शाम 5:00 बजे के बीच में सिविल लाइन छोर पर गणेश तलाई परिश्रम होटल वाले चौराहे पर जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है।उधर तीन पुलिया सिविल लाइन छोर बंद होने से एस एन कॉलेज वाले ब्रिज पर यातायात का दबाव बहुत बढ़ गया है यहां भी जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। जनमंच सदस्यों ने क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक कंचन तनवे ,एवं जिले के आला अधिकारियों से मांग की है कि जनहित में सिविल लाइन छोर की ओर सर्विस रोड के लिए जगह उपलब्ध करा कर सर्विस रोड का निर्माण कराया जाए। ज्ञात रहे सिविल लाइन से आने वाले नौकरी पेशा, व्यापारी वर्ग और स्कूली बच्चों को तकलीफ ना हो ।आने वाले समय में परीक्षाओं का दौर रहेगा ऐसे मे स्कूली बच्चों का लगभग आधा घंटा अतिरिक्त खराब होगा । जनमंच सदस्य इस समस्या के निराकरण के लिए सांसद विधायक से मिलेंगे । इस दौरान जनमंच के चंद्र कुमार सांड, अनुराग बंसल कमल नागपाल, सेतू निगम के सब इंजीनियर अरुण गंगराड़े, सुपर वाइजर गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।*










