——-: *प्रेस विज्ञप्ति* : ——-
*थाना कोठी जिला सतना दिनांक* – *14/05/24*
// *धारा 363 भा.दं.वि. की 01 अपहृता बालिका अहमदनगर महाराष्ट्र से दस्तयाब* //
श्री आशुतोष गुप्ता पुलिस अधीक्षक सतना के निर्देशन में, श्री बिक्रम सिंह अति. पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में, सुश्री विदिता डागर एसडीओपी नागौद द्वारा अपहृत बालिका बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी कोठी उप निरी. रूपेंद्र राजपूत के नेतृत्व में की गई कार्यवाही ।
घटना विवरण- दिनांक 14/04/24 को ग्राम पतेरिया की एक बालिका बिना बताये घर से कहीं चली जाने से एवं अपहृता के परिजनों द्वारा थाना कोठी मे रिपोर्ट लेख कराये जाने पर थाना कोठी में अप.क्रं. 113/24 धारा 363 भादवि. कायम किया गया । थाना प्रभारी कोठी रूपेंद्र राजपूत द्वारा अपहृता की तलाश हेतु टीम का गठन किया जाकर अपहृता की पता तलाश प्रारंभ कर दी गई । जिसे दिनांक 13/05/24 को सूपा जिला अहमदनगर (महाराष्ट्र) से अपहृता (बालिका) को दस्तयाब कर परिजनो के सुपुर्द किया गया ।
सराहनीय भूमिका– थाना प्रभारी उनि. रूपेन्द्र राजपूत, उप निरी. अजीत सिंह (साइबर सेल प्रभारी) सउनि. दीपेश पटेल (सायबर सेल), सउनि. अश्वनीधर द्विवेदी, प्रआर.नाथूराम अहिरवार, प्रआर. प्रमोद तिवारी, आर. पंकज कुशवाहा व म.आर. प्रीति, मनीषा तिवारी ।
2,502 1 minute read







