उत्तराखंड

भीषण बाढ़ से प्रभावित बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवार

विपरीत मौसम के बीच सम्पन्न हुआ हर महीने प्रथम रविवार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों शहीदों के नाम अभियान का 45 वां कार्यक्रम

हरिद्वार 6 सितम्बर। इस वर्ष देश भर में भयंकर वर्षा के कारण गंगा, यमुना, नर्मदा, मंदाकिनी, कोशी सहित अनेकानेक नदियों ने अब तक के वर्षा के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं, नदियों के किनारे की आवासीय कालोनियां नदियों के बाढ़ से अत्यधिक प्रभावित हुई हैं। सरकार के साथ स्वयंसेवी संस्थाएं भी अपने अपने स्तर पर बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में जाकर बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को भी ऐसे आपातकाल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आना होगा, यह संदेश स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने आज देश भर में आयोजित हर महीने प्रथम रविवार दस बजे दस मिनट स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों शहीदों के नाम अभियान के अन्तर्गत शामिल हुए स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवारों को सम्बोधित करते हुए दे रहे थे।
इसके पूर्व प्रतिमाह की भांति राष्ट्रगीत, ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ ही स्वतंत्रता सेनानी स्मारकों तथा शहीद स्थलों पर पुष्पांजलि समर्पित की गईं। हरिद्वार जिले में अमर शहीद जगदीश वत्स पार्क पुल जटवाड़ा, ज्वालापुर, वटवृक्ष सुनहरा, राजा विजय सिंह स्मारक कुंजा बहादुर पुर, स्वतंत्रता सेनानी स्तंभ भगवानपुर, लक्सर, रुड़की, बहादराबाद तथा हरिद्वार में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम अमर शहीद जगदीश वत्स पार्क पुल जटवाड़ा, ज्वालापुर में सम्पन्न हुआ, जहाँ संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ वेद प्रकाश आर्य तथा महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगीत, वन्दे मातरम, ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के बाद जितेन्द्र रघुवंशी, डाॅ. वेद प्रकाश आर्य, कैलाश वैष्णव तथा सुरेश चन्द्र सुयाल ने शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, तत्पश्चात उपस्थित स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवारों तथा स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि समर्पित किया।
इस अवसर पर दैशिक शास्त्र विशेषज्ञ सुरेश चन्द्र सुयाल ने उपस्थित नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस गति से पूरे देश में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के तत्वावधान में हर महीने पहले रविवार को यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है, वह दिन दूर नहीं होगा जब स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवारों की जनशक्ति सरकारों को उनके अधिकार देने के लिए आगे आएंगी। डॉ के एस रावत ने भी जन समुदाय को सम्बोधित किया। आज के कार्यक्रम में संगठन सचिव अनुराग सिंह गौतम, संयुक्त सचिव आदित्य गहलोत, कैलाश चन्द वैष्णव, वीरेन्द्र गहलोत, सुरेश चन्द्र सुयाल, आदित्य प्रकाश उपाध्याय, बी एस बुटोला, प्रमेश चौधरी, जोगिन्द्र तनेजा, डा. के.एस. रावत, सुरेन्द्र लाल छाबड़ा, कमल छाबड़ा, सुभाष चंद्र धींगरा, पंकज शर्मा, दीपेक्ष आर्य, बी एस बुटोला, रवींद्र धीमान, अजय कुमार , श्रीमति पद्मा देवी आर्य , श्रीमति मनीषा चौहान, श्रीमति शीला चौहान, श्रीमति मंजुलता भारती सहित स्थानीय गणमान्य नागरिकों की सराहनीय उपस्थिति रही।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!