
माटी के गणेश कार्यशाला का सफल समापन, बच्चों ने सीखी पर्यावरण संरक्षण की सीख।
बच्चों के द्वारा निर्मित मिट्टी के गणेश की प्रतिमा और प्रमाण पत्र का हुआ वितरण।
खंडवा। जेसीआई खंडवा द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु “माटी के गणेश” प्रतिमा निर्माण कार्यशाला का आयोजन लगभग 15 दिनों तक सुबह से शाम तक किया गया। इस कार्यशाला में प्रशिक्षक धर्मेंद्र जौहरी ने सैकड़ों बच्चों को अपने हाथों से गणपति प्रतिमा बनाना सिखाया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि ने बताया कि
कार्यशाला के सफल संचालन मे धर्मेंद्र जोहरी परिवार के सदस्यों—आरती जौहरी, परख, सोनी, गरिमा मुंदड़ा, आराध्या सोनी, सुदीक्षा गंगराड़े, राशि सोनी, अनुश्री पालीवाल एवं पार्थ सोनी—का विशेष सहयोग रहा।
समापन अवसर पर बच्चों एवं पालकों को प्रमाण पत्र एवं प्रतिमा वितरण अतिथियों एवं जेसीआई के पदाधिकारी द्वारा किया गया। जिसमें दिनेश पालीवाल, आशीष चटकले, अनिल बाहेती, सुनील जैन, भूपेन्द्र चौहान, नागेश वालंजकर, भावेश बिल्लौरे, रितेश चौहान, संजय दुबे, सतीश जैन, ज्योति वालंजकर, सुजाता मोरे, हेमंत मुंदड़ा, रोहित मिश्रा एवं अध्यक्ष मनन सोनी द्वारा प्रशिक्षक धर्मेंद्र जोहरी का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रिंस जिंदल, यथार्थ भंसाली, काव्यांश जोशी, प्रेरित जैन, देवराज महोबिया एवं सचिव अनुज खंडेलवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्ष मनन सोनी एवं अनिल बाहेती ने बताया कि जेसीआई खंडवा द्वारा पिछले लगभग 12 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से इस प्रकार की गतिविधियां लगातार की जा रही हैं। वहीं भावेश बिल्लौरे ने कहा कि अब शासन भी इस दिशा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है, जो एक सकारात्मक संकेत है। प्रशिक्षक धर्मेंद्र जौहरी ने इस कार्य को तन-मन-धन से समर्पित भाव से किया, जिसके लिए सभी उपस्थितजनों ने उनका आभार व्यक्त किया। अंत में बच्चों को गणेश प्रतिमाएं वितरित की गईं, जिन्हें पाकर बच्चे अत्यंत उत्साहित और प्रसन्न नजर आए।










