
भाजपा महिला मोर्चा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस कंट्रोल रूम में कलेक्टर व एसपी एवं अन्य अधिकारियों को को बांधा रक्षा सूत्र।

खंडवा। रक्षाबंधन के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की टीम द्वारा आज पुलिस कंट्रोल रूम, खंडवा में जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके प्रति सम्मान और शुभकामनाएं व्यक्त की गईं।
समाज सेवी प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि रक्षाबंधन का यह पर्व राखी के दिन से जन्माष्टमी तक उत्साह के साथ बहनों के द्वारा मनाया जाता है। देश भक्ति जन सेवा एवं सुरक्षा की भावनाओं को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी कार्य करते हैं। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रुति सैनिल जैन के नेतृत्व में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक अगम जैन को गुरुवार कंट्रोल रूम में रक्षा सूत्र बांधा। इसके पूर्व दोपहर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उप पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारनेकर, आर आई साहब, थाना प्रभारी प्रवीण प्रकाश आर्य, पदम नगर थाना प्रभारी दिलीप देवड़ा, थाना प्रभारी विकास खींची को महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रुति जैन के साथ महिला मोर्चे की सदस्यों ने भी अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधे एवं अधिकारियों से खंडवा जिले एवं बहनों की सुरक्षा का संकल्प लिया, मोर्चा की बहनों ने अधिकारियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा की महिला मोर्चे की जिला अध्यक्ष श्रुति जैन के साथ वरिष्ठ नेत्री ममता बोरसे, शारदा तांदले, संगीता चौहान, जिला मंत्री रोशनी गोलकर सहित भाजपा महिला मोर्चा की श्रद्धा भमोरे, सोनाली यादव, ममता मोहे, पिंकी दीक्षित एवं अर्चना बोरासी उपस्थित रहीं।
महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रुति जैन ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का पर्व नहीं, बल्कि समाज में सुरक्षा, विश्वास और आपसी सम्मान की भावना को मजबूत करने का भी अवसर है। पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी जिले की सुरक्षा एवं व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी भावना के साथ महिला मोर्चा की टीम ने पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को रक्षा सूत्र बांधा।
इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने भी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


