
*गौसेवा ही भगवत सेवा, सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए गौवंश को बचाना आवश्यक : देवी कृष्णप्रिया दीदी*

*श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस हुआ भगवान के विभिन्न अवतारों का वर्णन, जन्माष्टमी पर कथा पंडाल में धूमधाम से मनेगा उत्सव*
खण्डवा। सनातन संस्कृति को बचाने के लिए गौवंश को बचाना अत्यंत आवश्यक है। गौसेवा ही भगवत सेवा है। हम लोग गायों और बैलों को बूढ़े होने पर चंद रुपयों के लोभ में बेच देते हैं। पाप के बाप का नाम लोभ होता है। हमें लोभ नहीं करना चाहिए, बल्कि गौवंश को अपने पास रखकर उनकी सेवा करनी चाहिए। गाय मान-सम्मान और अपमान से ऊपर उठकर सभी को समान स्नेह प्रदान करती है। गाय में मां के समान करुणा होती है।
उपरोक्त उद्गार कथा वाचक देवी कृष्णप्रिया दीदी ने श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ समिति द्वारा खण्डवा के अनाज मंडी प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस दोपहर 2:30 से शाम 6 बजे तक कथा प्रवचन करते हुए दीदी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति, भक्त, भगवान और गुरु चार रूपों में दिखाई देते हैं, लेकिन वास्तव में सभी एक ही हैं। उन्होंने माला की व्याख्या करते हुए कहा कि माला का धागा भक्ति, मोती भक्त, मनका सुमेर और छूटे हुए धागे का गुच्छा भगवान के असंख्य अवतारों का प्रतीक है।नारायण बाहेती व सुनील जैन ने बताया कि कथा के दौरान देवी कृष्णप्रिया दीदी ने भगवान के वराह अवतार, कपिल मुनि अवतार, मत्स्य अवतार एवं नरसिंह अवतार का सुंदर वर्णन किया। भजनों की प्रस्तुति पर सभी श्रोता मंत्रमुग्ध होकर झूमने लगे।कथा प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
*जन्माष्टमी पर धूमधाम से मनेगा उत्सव*
मीडिया प्रभारी नारायण बाहेती एवं सुनील जैन ने बताया कि श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ समिति खण्डवा के अध्यक्ष उत्तम मित्तल ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि शुक्रवार को जन्माष्टमी के अवसर पर कथा पंडाल में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम एवं भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा।
*व्यासपीठ का पूजन कर लिया आशीर्वाद*
कथा के दौरान मुख्य जजमान राजेन्द्र अग्रवाल, श्रीमती आशा अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, श्रीमती संगीता अग्रवाल, अमित एवं शुभम सहित समिति अध्यक्ष उत्तम मित्तल, सचिव शैलेन्द्र अग्रवाल, रामस्वरूप बाहेती, घनश्यामदास शाह, हरिप्रसाद बंसल, अग्रवाल महिला मंडल, अग्रवाल प्रगति मंडल एवं अग्रवाल बहू मंडल ने व्यासपीठ का पूजन कर कथा वाचक देवी कृष्णप्रिया दीदी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कथा आयोजन में पंकज शाह, विनोद अग्रवाल, प्रहलाद लाड़, सुरेश शाह, संदीप माहेश्वरी, राजेश अग्रवालसुधीर दलाल, अनिल बाहेती, अरुण बाहेती, योगेन्द्र अग्रवाल, मुकेश झंवर ,मनोज शाह ,हुकुमचंद खंडेलवाल, राजेन्द्र अग्रवाल,उमेश बाहेती ने उपस्थित रहकर सहयोग किया। सजावट में योगिता माहेश्वरी एवं प्रमिला शर्मा का सराहनीय सहयोग रहा। कथा में बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिलाओं ने उपस्थित होकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवणकिया। अंत में महाआरती एवं अग्रवाल समाज के महिला मण्डल,प्रगति मण्डल,व बहु मण्डल के सौजन्य से प्रसाद वितरण के साथ श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस का विराम हुआ। आभार समिति सचिव शैलेन्द्र अग्रवाल ने माना।


