CHHATTISGARH

आकांक्षी ब्लॉक प्रतापपुर की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का हुआ आयोजन

विकास कुमार सोनी

आकांक्षी ब्लॉक प्रतापपुर की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का हुआ आयोजन

सूरजपुर/30 जनवरी 2026/ भारत सरकार के नीति आयोग के मार्गदर्शन में संचालित सम्पूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत आकांक्षी ब्लॉक प्रतापपुर की समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया।
आयोजित ग्राम सभाओं में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं पशुधन से संबंधित चयनित संकेतकों की शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्रामीणजनों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीबी उन्मूलन, स्वच्छता सहित अन्य जनकल्याणकारी विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को जागरूकता शपथ भी दिलाई गई तथा अभियान के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु जनभागीदारी को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया। ग्राम सभाओं के माध्यम से समुदाय स्तर पर सहभागिता बढ़ाते हुए अभियान की सफलता के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया।
इन ग्राम सभाओं में पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और उन्होंने अभियान के उद्देश्यों को सफल बनाने हेतु सक्रिय सहभागिता निभाई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!