CHHATTISGARH

कसलगिरी धान समिति केंद्र में निरीक्षण, 544 किसानों ने किया रकबा समर्पण

विकास कुमार सोनी

कसलगिरी धान समिति केंद्र में निरीक्षण, 544 किसानों ने किया रकबा समर्पण

सूरजपुर/22 जनवरी 2026/ आज कसलगिरी धान समिति केंद्र में नायब तहसीलदार श्रीमती मीना सिंह, राजस्व निरीक्षक (आर.आई.) एवं हल्का पटवारियों की संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जानकारी दी गई कि अब तक 544 किसानों द्वारा कुल 37.507 हेक्टेयर रकबा का समर्पण किया जा चुका है। वहीं आज हल्का पटवारी द्वारा सात किसानों के टोकनों का सत्यापन किया गया, जिसमें 473.8 क्विंटल धान से संबंधित 9.000 हेक्टेयर रकबे के टोकन को धान समिति केंद्र में जमा कर पावती प्राप्त की गई। संबंधित किसानों को नियमानुसार रकबा समर्पण करने के निर्देश दिए गए।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!