CHHATTISGARH

01 अक्टूबर से  आधार सेवाओं के लिए लागू होगा नया शुल्क

विकास कुमार सोनी

01 अक्टूबर से  आधार सेवाओं के लिए लागू होगा नया शुल्क

सूरजपुर/30 सितंबर 2025/ 01 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2028 तक विभिन्न आधार सेवाओं के लिए नया शुल्क प्रभावी होगा। यह बदलाव नागरिकों को बेहतर और अधिक कुशल सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है। नया शुल्क के अनुसार (5-7 वर्ष और 15-17 वर्ष) के लिए नया आधार नामांकन और अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट पूरी तरह से निःशुल्क रहेंगे। वयस्कों के लिए अन्य बायोमेट्रिक अपडेट (जैसे, उंगलियों के निशान, आईरिस स्कैन) की शुल्क 125 रू. होगी।

जनसांख्यिकी और दस्तावेज़ अद्यतन जैसे नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, लिंग और ईमेल जैसे जनसांख्यिकी विवरण में बदलाव के साथ-साथ पहचान/पते के अपडेट करने के लिए 75 रू. प्रति अपडेट का शुल्क लगेगा। आधार नंबर खोजने और एक रंगीन प्रिंटआउट प्राप्त करने के लिए 40 रू. का शुल्क लिया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!