CHHATTISGARH

रामानुजनगर में प्राचार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

विकास कुमार सोनी

रामानुजनगर में प्राचार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

सूरजपुर/16 सितम्बर 2025/ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रामानुजनगर श्री अजय मोड़ीयम की अध्यक्षता में विकासखंड रामानुजनगर के सभी प्राचार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के अगस्त माह के मासिक मूल्यांकन परिणामों की समीक्षा की गई। एसडीएम श्री मोड़ीयम ने विद्यालय स्तर पर अटेंडेंस एवं मूल्यांकन प्रतिशत बढ़ाने के लिए ठोस प्रयास करने के निर्देश दिए। साथ ही अनुपस्थित रहने वाले बच्चों एवं उनके अभिभावकों की काउंसलिंग करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर बीईओ, एबीईओ सहित विकासखंड के सभी प्राचार्य उपस्थित रहे

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!