ताज़ा ख़बरें

*शिक्षक दिवस पर शिक्षा जगत से जुड़ी शख्सियतों को सम्मानित किया*

*दीवाने झूलेलाल के नाम के संस्था ने एक और आयोजन किया*

*शिक्षक दिवस पर शिक्षा जगत से जुड़ी शख्सियतों को सम्मानित किया*

*दीवाने झूलेलाल के नाम के संस्था ने एक और आयोजन किया*

खंडवा।दीवाने झूलेलाल साईं के नाम के संस्था ने शिक्षक दिवस पर समाज के शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान किया।
शुक्रवार रात्रि 10 बजे श्री झूलेलाल मंदिर सिंधी कॉलोनी में संपन्न इस कार्यक्रम का संचालन करते हुए समाज के प्रवक्ता कमल नागपाल ने कहा कि यह आयोजन सादगी से सराबोर है और प्रतीकात्मक रूप से किया गया है।विद्यार्थियों के परीक्षा परिणामों पर पालक/परिजन के साथ ही उनके शिक्षकों का भी पूरा ध्यान रहता है।जब बच्चे बड़े मुकाम पर पहुंचते हैं तो उनको पढ़ाने वाले शिक्षकों को भी असीम प्रसन्नता होती है और उनकी मेहनत सफल होते दिखती है।संयोजक जैकी रेवतानी और विक्रम सहजवानी ने बताया कि प्रथम सत्र में समाज के शिक्षा जगत से संलग्न समाज के लक्ष्मणदास नचनानी,राम छुट्टानी,नरेंद्र संतवानी,जॉनी नरसिंघानी,मनीष कुमार मलानी,सचिन खत्री,राजेश ज्ञानचंदानी,मनीष कुमार विधानी जी,राजू मलानी के साथ साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती रेणु गोस्वामी,शिक्षिका निरंजना मलानी,पूजा मंगवानी,प्रियंका विधानी और काव्या चंदवानी,मुस्कान चंचलानी और कनक गोपानी का सम्मान मोहन दीवान,किशोर लालवानी,मनोहरलाल संतवानी,नानक बजाज,किशोर चंदवानी,अनिल सभनानी,नीरज फतवानी,साईं परिवार के दीपक कपूर,योगेश सोनी,प्रवेश माहेश्वरी,अजय विधानी,नरेश लालवानी,प्रदीप कोटवानी,कमल नागपाल,जैकी रेवतानी,काली सहज्वानी,अमित वेढ़ानी,कैलाश चंचलानी,अनिल सहजवानी,हरीश रिजवानी,दयाराम नेभनानी,हरु आसवानी और साहिल मंगवानी आदि ने किया।पूज्य सिंधी पंचायत के प्रभारी अध्यक्ष मोहन दीवान ने कहा कि समाज को प्रोत्साहित करने केके लिए की गई परिकल्पना हर्ष का विषय है।आपने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी।वहीं लक्ष्मणदास नाचनानी ने सभी शिक्षकों की ओर से आयोजकों का धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रकार के छोटे छोटे आयोजनों से आपस में निकटता आती है।
द्वितीय सत्र में पंडित श्याम शर्मा,जेठानंद हरचंदानी,संजय गिदवानी,कैलाश चंचलानी,सोनू ज्ञानचंदानी,विशाल साहनी, कैलाश सभनानी,मोहित साहनी,कपिल तेजवानी,करन चंचलानी,रवि गिदवानी,अविनाश खत्री और जीतू नाथानी का जन्मदिन संयुक्त रूप से मनाया गया।सफल संचालन कमल नागपाल ने किया और आभार विक्रम सहजवानी ने व्यक्त किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!