🎯 त्रिलोक न्यूज चैनल,,,,*
🎯 *उज्जैन,,,,*
16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकालेश्वर भगवान का पूजन व अभिषेक किया ।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उज्जैन संभाग आयुक्त संजय गुप्ता द्वारा श्री पनगढ़िया का उत्तरीय वस्त्र व स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, प्रशासक प्रथम कौशिक आदि उपस्थित थे।






