कोरबा 22 अक्टूबर 2024/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोरबा में 23 अक्टूबर 2024 को विभिन्न पदों में भर्ती हेतु प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। उक्त प्लेसमेंट कैंप अंतर्गत एनआईआईटी लिमिटेड कंपनी तथा टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस कंपनी अंतर्गत रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। रिक्त पदों में एनआईआईटी लिमिटेड कंपनी में आईसीआईसीआई बैंक अंतर्गत रिलेशनशिप मैनेजर के 20 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं एवं स्नातक, आयु 20 से 25 वर्ष वेतनमान 22,000 एवं कार्य स्थल रायपुर निर्धारित है। एक्सिस बैंक ब्रांच रिलेशनशिप ऑफिसर (असिस्टेंट मैनेजर) के 18 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं एवं स्नातक, आयु 20 से 30 वर्ष वेतनमान 35000 एवं कार्य स्थल रायपुर निर्धारित है। इसी प्रकार टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस कंपनी अंतर्गत बिजनेस एसोसिएट मैनेजर के 05 पद, लीडर मैनेजर के 10 पद, डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजर के 10 पद एवं इंश्योरेंस एडवाइजर के 20 पद के लिए भर्तियां की जाएंगी। इस हेतु शैक्षणिक योग्यता स्नातक, आयु सीमा 40 वर्ष, वेतनमान 20,000 प्रतिमाह एवं कार्यस्थल कोरबा निर्धारित है। इच्छुक आवेदक 23 अक्टूबर को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोरबा में प्रातः 11 बजे उपस्थित होकर योग्यतानुसार रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ कैडर के परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने सूरजपुर जिले का भ्रमण कर पर्यटन, संस्कृति एवं आजीविका गतिविधियों को जाना केनापारा पर्यटन स्थल, शशिपुर माटी कला ग्लेजिंग यूनिट एवं प्रथम राष्ट्रपति भवन पंडोनगर का किया अवलोकन, महिला समूहों के कार्यों की सराहना
10/06/2026
किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद-बीज उपलब्ध कराने कृषि विभाग का सघन निरीक्षण अभियान जारी
10/06/2026
अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर खनिज विभाग की सख्त कार्यवाही बाईक से कोयला परिवहन करते 06 वाहन एवं रेत परिवहन में संलिप्त टिपर जप्त, प्रकरण दर्ज
06/06/2026
विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला संयुक्त कार्यालय परिसर में हुआ पौधरोपण कलेक्टर ने लीची का पौधा लगाकर दिया हरियाली का संदेश
06/06/2026
प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती विनीता वार्नर के नेतृत्व में न्यायपालिका ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस तीन प्रमुख परिसरों में हुआ वृहद पौधरोपण, संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी
06/06/2026
विश्व पर्यावरण दिवस पर मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया पौधरोपण – “एक पेड़, अनेक पीढ़ियों का भविष्य” – हरित छत्तीसगढ़ के निर्माण का दिया संदेश
05/06/2026
डी.व्ही. प्रोजेक्ट लिमिटेड कंपनी (मेडिकल कॉलेज) कि ओर से विश्व पर्यावरण दिवस 2026 कि हार्दिक शुभकामनाये एवं बधाई
05/06/2026
सुशासन तिहार में 74 वर्षीय कोटवार को मिला श्रवण यंत्र, सुनने की समस्या से मिली राहत
01/06/2026
सुशासन तिहार 2026 : टुकूडांड में समाधान शिविर आयोजित, ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण पर दिया गया जोर शिविर में 255 आवेदन हुए प्राप्त, 81 आवेदनों का किया गया तत्काल निराकरण
29/05/2026
दिनांक : 28 मई 2026/ सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई अंतरराज्यीय नशीले इंजेक्शन तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार एविल एवं रेक्सोजेसिक इंजेक्शन, मोटरसाइकिल और मोबाइल जब्त