दिल्ली CM पद से इस्तीफा न देने पर अड़े अरविंद केजरीवाल पर प्रशांत किशोर का हमला, कहा –
*दिल्ली CM पद से इस्तीफा न देने पर अड़े अरविंद केजरीवाल पर प्रशांत किशोर का हमला, कहा -* *‘राजनीतिक नैतिकता भी कोई चीज होती है', जिस तरह की राजनीति ये करते हैं वो जमाना चला गया जब किसी पर ED चार्जशीट कर दे और वो इस्तीफा दे दे, मोरालिटी जीरो है इनकी* *पटना* दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने देश में नई परिपाटी की शुरूआत की है। वो यह कि भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार सीएम भी सरकार चला सकता है। केजरीवाल ने जैसा कहा, वैसा करके दिखा भी दिया है.। अभी तक ईडी की न्यायिक हिरासत से उन्होंने कथित रूप से दो आदेश पारित किए हैं। दिल्ली की मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी ने जहां इसका विरोध किया है वहीं ईडी ने भी जांच शुरू की है कि बिना कागज-कलम और कंप्यूटर के किस तरह अरविंद केजरीवाल अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों को आदेश भेज रहे हैं। इसी पर जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अरविंद केजरीवाल पर चल रहे भ्रष्टाचार के मामलों की जांच पर तंज कसते हुए कहा कि राजनीतिक मोरालिटी का जो कंपास है वो इतना लो हो गया है, इतना नीचे गिर गया है कि वो जमाना चला गया कि किसी पर ED-CBI या कोई भी जांच एजेंसी चार्जशीट दायर कर दे और कोई इस्तीफा दे दे। मुझे तो नहीं लगता कि जिस तरह की राजनीति ये लोग कर रहे हैं, उस हिसाब से ED के चार्जशीट करने पर ये इस्तीफा देने वाले हैं या पद छोड़ने वाले हैं।
गोबर खाद घोटाला : लेखापाल के बाद अब तत्कालीन रेंजर भी निलंबित
53 minutes ago
बड़ोद (आगर) 26 मई विद्यालय के छात्र का भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2026 में चयन
6 hours ago
*सिंधी सेवा मंडली का बिदाई समारोह और पदभार ग्रहण समारोह संपन्न*
9 hours ago
खंडवा पुलिस द्वारा अगामी त्यौहार मे शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सार्वजनिक स्थान, ढाबा एवं आहाते की सघन चेकिंग कर की गई 30 व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही
14 hours ago
एमपी लॉकर ऐप: नागरिक सेवाओं का सुगम माध्यम
14 hours ago
जिला अस्पताल खंडवा में पहली बार सफल ब्रोंकोस्कोपी जांच की गई
14 hours ago
“साइबर तहसील 2.0” से नामांतरण प्रक्रिया हुई डिजिटल, पारदर्शी और सरल
14 hours ago
मोतियाबिंद के 10 मरीजों को निःशुल्क सर्जरी के लिए इंदौर भेजा
14 hours ago
कलेक्टर श्री गुप्ता ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में दिए निर्देश
14 hours ago
कलेक्टर श्री गुप्ता ने जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश