कोंडागांवछत्तीसगढ़

गाजे बाजे के साथ सामूहिक विवाह कार्यक्रम में परिणय सूत्र में बंधे 120 जोड़े

गाजे बाजे के साथ सामूहिक विवाह कार्यक्रम में परिणय सूत्र में बंधे 120 जोड़े

कोण्डागांव……03 फरवरी 2024 कोण्डागांव जिला मुख्यालय के विकासनगर स्टेडियम में शनिवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के 120 जोड़ो का विवाह विधायक लता उसेंडी की उपस्थिति में संपन्न किया गया। इस अवसर पर कोण्डागांव परियोजना से 30, मर्दापाल से 30, बयानार से 30 तथा माकड़ी से 30 जोड़ो ने विवाह किया। इस अवसर पर 120 दूल्हों की बारात गाजे बाजे के साथ विकासनगर स्टेडियम पहुंची। बारात में परिजनों के साथ विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी बाराती बन कर नाचते दिखाई दिए। जिनका परिजनों के द्वारा पूरी रीति रिवाज के साथ स्वागत किया गया।

इस कार्यक्रम में गायत्री पद्धति से प्रसिद्ध पंडित महाप्राण द्वारा विवाह संपन्न कराया गया। इस अवसर पर कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी भी कार्यक्रम में शामिल हुई। जहां उन्होंने नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पहले लोगों को विवाह के लिए बहुत अधिक खर्च करना पड़ता था। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ जाती थी और वह कर्ज के जाल में फंस जाते थे। माता-पिता द्वारा जमीन तक गिरवी रख दी जाती थी। जिसे देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना प्रारंभ की गई थी। आज परिस्थितियों बदल गई हैं। सामूहिक विवाह द्वारा निर्धन परिवारों का विवाह अब निःशुल्क कराया जा रहा है। जिससे लोगों को लाभ प्

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!