
*श्री दुर्गा धाम बाल गणेश मंडल किशोर नगर का आयोजन*
*नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओं ने भगवान श्रीरामचंद्र रूप में स्थापित की मिट्टी के भगवान श्री गणेश की अति आकर्षक विशाल मूर्ति*
खंडवा। किशोर नगर एलआईजी स्थित श्री दुर्गा धाम मंदिर में श्री गणेश चतुर्थी को श्री दुर्गा धाम बाल गणेश मंडल के नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओं द्वारा मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीरामचंद्र के रूप में रिध्दी सिध्दी के दाता भगवान श्री गणेश की मिट्टी से निर्मित लगभग 6 फूट की अति आकर्षक मूर्ति पंडित श्याम सरमंडल के गगन भेदी वैदिक मंत्रों उच्चारण के मध्य स्थापित कर पूजा आराधना आरंभ की। यह जानकारी देते हुए मंदिर प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि सोमवार रात 8 बजे श्री दुर्गा धाम बाल गणेश मंडल द्वारा भगवान श्रीरामचंद्र रूप में भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति को ढोल-ढमाकों के साथ ले जाकर शुभ मुहुर्त में पंडित श्री के वैदिक मंत्रों के उच्चारण के मध्य विराजमान किया गया। वहीं मुख्य कार्यकर्ता सिद्धेश लाड़ ने बताया कि आस्था एवं पर्यावरण के लिए श्री गणेश जी की प्रतिमा का निर्माण मिट्टी से करवाया गया है। वही स्थायी झांकी के रूप में बच्चों व्दारा कडी मेहनत से पुष्टे पर आकाश बादल के डिजाइन पर रूई को चिपकाया जाकर आकृति के मध्य रंग बिरंगी विद्युत साज सजा के साथ स्थापित किया गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन दर्शनार्थ पहुंच रहे हैं। अनंत चतुर्दशी तक प्रतिदिन प्रातः एवं रात्रि में श्रद्धा एवं आस्था के साथ आरती एवं प्रसादी का क्रम जारी रहेगा। गणेश उत्सव के दौरान सिध्देश लाड़, श्री राठौर, शिवांश, शिवी लाड़, खुशी, महक नीरज, समर्थ, डिम्पी मेहरा, नेतिक खंडेल, मिली राठौड़, सौम्य लाड़, खुशबू राठौर, नेहा मंगवानी, अथर्व महेंद्र चौहान, नेहा कटारे, नीलम कोशल मेहरा, रंजीता चौहान, ज्योति मंगवानी, माधुरी, सोनू लाड़, मीरा लाड़, संजय पाठक, निर्मल मंगवानी, मां दुर्गा धाम महिला मंडल की मातृशक्ति सहित क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।












