
खंडवा। जेसीआई खंडवा द्वारा आयोजित जेसी सप्ताह के छठे दिन, संस्था के 50वें वर्ष के उपलक्ष्य में “जेसीआई वाटिका” का शुभारंभ
50 पौधों के वृक्षारोपण के साथ किया गया। यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक कदम साबित हो रही है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर ने अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जेसीआई द्वारा किया जा रहा यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे प्रयास न केवल शहर को हरित एवं स्वच्छ बनाने में सहायक होते हैं, बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाते हैं।
कार्यक्रम में रोहित मिश्रा, स्नेहा पाराशर, नागेश वालंजकर, अध्यक्ष मनन सोनी, सचिव अनुज खंडेलवाल, पूर्व अध्यक्ष सुजाता मोरे, अनिल बाहेती, प्रिंस जिंदल, पार्षद सुनील जायसवाल, मोहन काशीव, शारदा तांदले, यथार्थ भंसाली, देवराज महोबिया एवं विकास मित्तल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस दौरान अनिरुद्ध राजावत, अर्चना जोशी एवं काव्यांश जोशी ने मोहल्ले के निवासियों के साथ मिलकर वाटिका की देखरेख की जिम्मेदारी भी संभाली।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष मनन सोनी ने जानकारी दी कि संस्था द्वारा सदस्यों के जन्मदिन एवं विवाह वर्षगांठ जैसे विशेष अवसरों पर वृक्षारोपण किया जाएगा तथा उनकी नियमित देखरेख भी सुनिश्चित की जाएगी।
जेसीआई खंडवा की यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता का भी एक उत्कृष्ट उदाहरण बन रही है












