
12 दिन सराफा स्थित प्राचीन स्वयंभू चिंतामण गणेश मंदिर में दर्शन को उमड़ेगें श्रद्धालु।
गणेश चतुर्थी के प्रथम दिन भगवान श्री गणेश का किया विशेष श्रृंगार एवं की गई महाआरती।
700 वर्ष पुराना है भगवान श्री गणेश का मंदिर 30 डिग्री प्रतिमा झुकने के बाद भी टिकी हुई है यह चमत्कार है।
खंडवा। दादाजी की पावन नगरी में भगवान श्री गणेश के बुधवार के दिन गणेश चतुर्थी पर जगह-जगह भगवान श्री गणेश की स्थापना हुई। खंडवा नगर में सैकड़ो पंडालो के साथ घर-घर पर भगवान श्री गणेश विराजमान किए गए समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि सराफा स्थित प्राचीन गणेश मंदिर इस वर्ष 12 दिवसीय गणेश महोत्सव उत्साह के मनाया जाएगा । मंदिर के पुजारी नरेंद्र शर्मा अंबिकेश शर्मा द्वारा प्रतिदिन भगवान श्री गणेश का अभिषेक एवं विशेष श्रृंगार के साथ प्रात:काल एवं रात्रि में भगवान गणेश की महाआरती की जायेगी। समाजसेवी सुनील जैन एवं सराफा के गोपाल सोनी ने बताया कि पुरातत्व विभाग के अंतर्गत सर्वे अनुसार यह स्वयंभू प्राचीन मूर्ति लगभग 700 वर्ष पुरानी है। एक और अपने आप में चमत्कार है कि भगवान श्री गणेश की पाषाण की यह प्रतिमा अपनी जगह पर लगभग 35 डिग्री झुकी हुई है और बिना सहारे के व्यवस्थित रूप से है। होलकर स्टेट द्वारा छोटा मंदिर यहां बनवाया गया था उसके पश्चात सराफा संगठन द्वारा सभी ने मिलकर कुछ वर्ष पूर्व 51 फुट ऊंचा मार्बल का भव्य मंदिर का निर्माण किया हे। राजस्थान के कारीगरों द्वारा इसका निर्माण किया गया जिसमें 4 बाय 6 फुट का शिव परिवार व दीवारों पर अष्टविनायक की 8 प्रतिमाओं को उकेरा गया है जो मंदिर को सुसज्जित कर रही है। भगवान गणेश की प्रतिमा के पीछे 21 फीट ऊंचाई का अति प्राचीन जय स्तंभ है जो जमीन से 4 फीट ऊपर और लगभग 17 फीट जमीन के अंदर है जो संभव तो भगवान शिव को समर्पित है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताएं गणेश महोत्सव के साथी प्रतिदिन श्रद्धालु आकर भगवान चिंतामणी श्री गणेश के दर्शन करते है। बुधवार के दिन भगवान श्री गणेश का विशेष श्रृंगार किया जा कर पूजा अर्चना के साथ आरती की जाती है। गणेश महोत्सव के दौरान प्रतिदिन नए-नए आकर्षक रूपों में भगवान श्री गणेश को सजाया जाता है। गणेश चतुर्थी के प्रथम दिन श्रृंगार के साथ पूजा अर्चना की गई एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में मंदिर के पुजारी नरेंद्र शर्मा एवं परिवार द्वारा भगवान श्री गणेश जी विशेष आरती की गई। साथ ही प्रसादी का वितरण किया गया।












