ताज़ा ख़बरें

*हिंदी गौरव सम्मान-2026 समारोह में खंडवा के 68 लेखक, कवि एवं साहित्यकार सम्मानित*

खास खबर

*हिंदी गौरव सम्मान-2026 समारोह में खंडवा के 68 लेखक, कवि एवं साहित्यकार सम्मानित*

हिंदी भाषा एवं साहित्य के संरक्षण-संवर्धन में साहित्यकारों के योगदान को नगर निगम ने किया नमन

खंडवा, 13 सितंबर 2026। हिंदी दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम, खंडवा द्वारा रविवार को नगर निगम सभागृह, टाउनहॉल में “हिंदी गौरव सम्मान-2026” समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में खंडवा के हिंदी साधकों, लेखक, कवि एवं साहित्यकारों को उनके साहित्यिक योगदान के लिए शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

*68 साहित्यकारों का हुआ सम्मान*
समारोह में निम्न 68 लेखक, कवि एवं साहित्यकारों को सम्मानित किया गया—

1. अरुण सातले जी
2. रघुवीर शर्मा जी
3. दर्शना जैन जी
4. शैलेन्द्र शरण जी
5. हेमंत उपाध्याय जी
6. सुनील उपमन्यु जी
7. जगदीशचंद्र चौरे जी
8. मंगला चौरे जी
9. देवेंद्र जैन जी
10. रुचि शर्मा जी
11. आनंद पेंडसे जी
12. डॉ. मुनीष मिश्रा जी
13. श्रीकांत साकले जी
14. श्वेता शर्मा जी
15. दिनेश शुक्ल जी
16. दीपक चाकरे जी
17. डॉ. अशोक कुमार नेगी जी
18. कल्पना दुबे जी
19. वैभव कोठारी जी
20. हेमलता उपाध्याय जी
21. शरद जैन जी
22. गोविंद शर्मा जी
23. डॉ. श्याम सुंदर तिवारी जी
24. राजश्री शर्मा जी
25. नासिर हुसैन जी
26. वीणा शरद जैन जी
27. आनंद जैन जी
28. सुनीता त्रिपाठी जी
29. नूतन उमरीकर जी
30. डॉ. रश्मि दीक्षित जी
31. हृदयेश भारद्वाज जी
32. शांता अशोक गीते जी
33. आलोक सेठी जी
34. सीमा मंडलोई जी
35. तरुण डांगोर जी
36. प्रतिभा आनंद तिवारी जी
37. कैलाश मंडलेकर जी
38. गोविंद गुंजन जी
39. डॉ. कुलदीप फरे जी
40. गोविंद गीते जी
41. संतोष तिवारी जी
42. डॉ. आशुतोष तिवारी जी
43. प्रीति संतोष तिवारी जी
44. संतोष चौर जी
45. अमित मिश्रा जी
46. अशोक तारे जी
47. अशोक गीते जी
48. विदुषी मालपानी जी
49. माधुरी मालपानी जी
50. डॉ. मोक्षांत जोहरी जी
51. गजानंद वास्कले जी
52. अर्चना मिश्रा जी
53. मीना राठौर जी
54. प्रतिभा अरोरा जी
55. डॉ. श्रीराम परिहार जी
56. डॉ. शहजाद कुरैशी जी
57. सुधीर देशपांडे जी
58. डॉ. भारती पाराशर जी
59. तारकेश्वर चौर जी
60. विवेक शर्मा जी
61. डॉ. गोपाल नायक जी
62. प्रभाकर साले जी
63. अर्चना शुक्ला जी
64. राजमाला आर्य जी
65. विश्वास सोनी जी
66. काशीनाथ सोनी जी
67. जयश्री तिवारी जी
68. प्रताप राव कदम जी
कुछ साहित्यकार अपरिहार्य कारणों से उपस्थित नहीं हो पाए जिन्हें बाद में सम्मानित किया जाएगा ।

*महापौर ने कहा—हिंदी हमारी पहचान और सांस्कृतिक विरासत*
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार, संवेदना और सामाजिक चेतना की भाषा है। खंडवा की धरती ने हिंदी साहित्य को अनेक महत्वपूर्ण साहित्यकार और रचनाकार दिए हैं। साहित्यकार समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं और उनकी रचनाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए विचार एवं संस्कार की विरासत बनती हैं।

उन्होंने कहा कि हिंदी दिवस केवल एक दिन हिंदी के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर नहीं है, बल्कि यह संकल्प लेने का अवसर है कि हम अपने दैनिक जीवन, कार्यालयीन कार्यों और सामाजिक व्यवहार में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा दें। नगर पालिक निगम द्वारा हिंदी साधकों का सम्मान इसी दिशा में एक सार्थक प्रयास है।

*साहित्यकारों ने साझा किए अपने विचार*
समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार श्री आलोक सेठी जी ने अपने उद्बोधन में हिंदी साहित्य की समृद्ध परंपरा और वर्तमान समय में साहित्यकारों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम भी है। हिंदी को जन-जन तक पहुंचाने में साहित्यकारों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

श्रीमती रुचि शर्मा जी ने कहा कि हिंदी की वास्तविक शक्ति उसकी सहजता, संवेदनशीलता और जनसरोकारों में निहित है। साहित्य के माध्यम से समाज की भावनाओं, संघर्षों और अनुभवों को अभिव्यक्ति मिलती है। उन्होंने हिंदी के प्रति नई पीढ़ी में रुचि विकसित करने और युवाओं को साहित्य से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।

श्री कैलाश मंडलेकर जी ने अपने उद्बोधन में साहित्य और समाज के पारस्परिक संबंधों पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि रचनाकार अपने समय को शब्दों में दर्ज करता है। उन्होंने हिंदी साहित्य की विविध विधाओं को समृद्ध करने तथा व्यंग्य, कविता एवं लेखन के माध्यम से सामाजिक विसंगतियों को रचनात्मक ढंग से सामने लाने की आवश्यकता बताई।

तीनों साहित्यकारों ने नगर पालिक निगम द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर साहित्यकारों को सम्मानित किए जाने की पहल की सराहना की तथा उपस्थित सभी साहित्यकारों, जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकार बंधुओं को संबोधित किया।

*जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन रहे उपस्थित*
कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य श्री अनिल वर्मा, श्री राजेश यादव, श्री सोम नाथ काले, श्री विक्की भावरे, पार्षद श्री पवन गोस्वामी, श्री संतोष सारवान, श्री धर्मेंद्र पालीवाल, श्रीमती रोशनी गोलकर, श्रीमती स्नेहा पाराशर, श्री वेदप्रकाश मालाकार, वरिष्ठ प्रवक्ता श्री सुनील जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, साहित्यकार, पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

*साहित्य और पत्रकारिता को सम्मान देने की पहल*
कार्यक्रम में हिंदी भाषा एवं साहित्य के साथ-साथ पत्रकारिता एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के योगदान को भी रेखांकित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि साहित्य और मीडिया दोनों ही समाज की चेतना को स्वर देने तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम का संचालन श्री संदीप जोशी ने किया। समारोह का समापन साहित्यकारों एवं उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!