
*राजस्व मामलों के निराकरण में डिंडौरी जिले की बेहतर रैंकिंग, सीमांकन में प्रथम स्थान*
*कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन के प्रकरणों के निराकरण में प्रभावी कार्यवाही*
डिंडौरी, 13 सितंबर 2026
राजस्व विभाग अंतर्गत विभिन्न राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण में डिंडौरी जिले ने बेहतर प्रदर्शन किया है। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में जिले में नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन जैसे महत्वपूर्ण राजस्व प्रकरणों के निराकरण की निरंतर समीक्षा की जा रही है।
आज की रैंकिंग के अनुसार नामांतरण में डिंडौरी जिले की रैंक 40, बंटवारा में रैंक 20 तथा सीमांकन में रैंक 1 रही। सीमांकन के प्रकरणों के निराकरण में जिले ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कलेक्टर के निर्देशन में राजस्व अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने तथा आमजन को राजस्व सेवाओं का लाभ सहज एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन द्वारा राजस्व प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए कार्यों में तेजी लाई जा रही है, ताकि नागरिकों को नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन जैसी सेवाओं के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।










