माटी गणेश अभियान के तहत भगवानपुरा में दिया प्रतिमा निर्माण का प्रशिक्षण
पर्यावरण संरक्षण के लिए मिट्टी की गणेश प्रतिमा स्थापित करने का किया आव्हान
नदियों एवं जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाने के लिए जनभागीदारी पर दिया जोर
अनिलकुमार बिलवे – खरगोन 14 सितंबर 2026। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा भगवानपुरा विकासखंड में विकासखंड एवं सेक्टर स्तरीय माटी गणेश अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य भगवान श्री गणेश की मिट्टी से प्रतिमा तैयार कर उसे घर में स्थापित करने तथा 10 दिवसीय उत्सव के पश्चात पूजन-अर्चन के बाद घर के गमले, खेत अथवा अन्य उचित स्थान पर विसर्जित करने के लिए लोगों को प्रेरित करना है।
प्रशिक्षण में श्री संतोष मेहता, श्री बालू ग्रासे, श्री पप्पू गोपाल एवं श्री रवि सोलंकी द्वारा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं, प्रस्फुटन समितियों एवं नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधियों को मिट्टी की गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिमा निर्माण की प्रक्रिया सीखी।
कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्री महेश कुमार खराड़े ने अभियान की रूपरेखा एवं प्रदेश स्तर पर संचालित माटी गणेश अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी को पर्यावरण प्रहरी बनकर कार्य करना होगा। प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर जीवन जीना ही आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार है।
कार्यक्रम में बताया गया कि प्लास्टर ऑफ पेरिस से निर्मित प्रतिमाओं के विसर्जन से नदी, तालाब एवं अन्य जलस्रोतों का पानी प्रदूषित होता है। ऐसे में मिट्टी की प्रतिमाओं को प्रोत्साहित कर जलस्रोतों एवं पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित प्रतिनिधियों में खासा उत्साह देखा गया। प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने गांवों में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण आयोजित कर लोगों को मिट्टी के गणेश की स्थापना एवं प्राकृतिक तरीके से विसर्जन के लिए प्रेरित करेंगे।
कार्यक्रम में नवांकुर संस्था से श्री दिनेश महाजन, नन्हेश्वर जन सेवा संस्था से श्री डोंगरसिंह वास्कले, नया बिल्वा विकास समिति से श्री किशोर बडोले, गुरुनानक सेवा संस्था से श्री सचिन मालवीया, श्री महेश मालवीया, श्री नितेश जाधव, श्री योगेश गोपाल, समाज कार्य में स्नातक एवं परास्नातक विद्यार्थी तथा प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
पंचायत उप निर्वाचन के लिए प्रेक्षक 14 सितंबर को आएंगे हरदा
2 days ago
आई गॉट कर्मयोगी संबोर्डिग के डिंडोरी ने प्रदेश में हासिल किया द्वितीय स्थान
2 days ago
नेशनल लोक अदालत का आयोजन
2 days ago
पंचायत उपनिर्वाचन को लेकर सेक्टर अधिकारीयों का प्रशिक्षण आयोजित
2 days ago
विधि महाविद्यालय के विधार्थियों ने किया लोक अदालत का शैक्षणिक भ्रमण
2 days ago
प्रथम वर्ष के विधार्थियों के लिए तीन दिवसीय पाठ्यक्रम अवेयरनेस कार्यक्रम सम्पन्न
2 days ago
बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, X पर पोस्ट किया ‘मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा’
2 days ago
कलेक्टर ने सीनियर कन्या छात्रावास पहुंचकर जानी छात्राओं की समस्याएं
2 days ago
17सितंबर से जिले में एक साथ प्रारंभ होंगे दो अभियान स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन ओर महाव्यापी सेवा संकल्प अभियान-2026″
2 days ago
पलेरा में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन, युवाओं में दिखा खासा उत्साह टीकमगढ़ जिले के पलेरा के वार्ड नंबर 4, बाले का मोहल्ला, भगत सिंह वार्ड स्थित शिव मंदिर के पास शिवसेना समिति के द्वारा मटकी “ फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।“11 सितंबर को कृष्ण पक्ष अमावस्या के पावन अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और युवाओं ने हिस्सा लिया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एक-दूसरे के ऊपर चढ़कर ऊंचाई पर बांधी गई मटकी को फोड़ने का प्रयास किया। मटकी फोड़ने के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। वहीं पूरे कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस आयोजन को सफल बनाने में दिनेश रैकवार, जयंत रैकवार, मातादीन रायकवार पुष्पेंद्र बिस्कर्मा, शंकर श्रीवास, सतीश श्रीवास, नरेश श्रीवास, शिवम श्रीवास, मनोज कुशवाहा, सहित अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, एकता और हमारी परंपराओं को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की अच्छी-खासी मौजूदगी रही और युवाओं में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।