17 सितंबर से जिले में एक साथ प्रारंभ होंगे दो अभियान: “स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन” और माहव्यापी “सेवा संकल्प अभियान-2026”
योग्य भूस्वामियों को मिलेगा निःशुल्क रजिस्ट्री का उपहार, वहीं दीप प्रज्ज्वलन व रक्तदान शिविरों से होगा सेवा संकल्प का शुभारंभ
कलेक्टर श्री गुरुप्रसाद ने दिए निर्देश: दोनों अभियानों की अलग-अलग सुव्यवस्थित कार्ययोजना बनाकर समयबद्ध क्रियान्वयन करें सुनिश्चित
अनिलकुमार बिलवे –
खरगोन 12 सितंबर 2026। जिले में आगामी 17 सितंबर 2026 से दो अलग-अलग महत्वपूर्ण शासकीय अभियानों का आगाज एक साथ होने जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार जहां एक ओर भूमि अधिकारों को कानूनी मान्यता देने के लिए “स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन 2026” अभियान संचालित किया जाएगा, वहीं दूसरी ओर जनसेवा, रचनात्मक सहभागिता और सुशासन को समर्पित माहव्यापी सेवा संकल्प अभियान-2026 भी आयोजित होगा। कलेक्टर श्री गुरु प्रसाद ने कलेक्ट्रेट में संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर दोनों अभियानों की रूपरेखा की समीक्षा की और सुचारू मैदानी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
प्रथम अभियान के रूप में “स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन 2026” का मुख्य उद्देश्य जिले के योग्य एवं पात्र भूस्वामियों के पक्ष में उनके अधिकार अभिलेखों का शासन द्वारा पूरी तरह निःशुल्क रजिस्ट्री कराना है। इसके अंतर्गत हितग्राहियों को किसी भी प्रकार का आर्थिक भार वहन नहीं करना पड़ेगा। शासन द्वारा भूस्वामियों को उनकी भूमि व संपत्ति का पंजीकृत एवं वैधानिक दस्तावेज उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे संपत्ति विवादों का स्थायी समाधान होगा और नागरिकों के स्वामित्व अधिकारों को पूर्ण कानूनी संरक्षण मिलेगा।
वहीं दूसरे अभियान के रूप में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक माहव्यापी “सेवा संकल्प अभियान-2026” आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर से जिलेभर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगा, जिसमें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों के घरों, प्रमुख सार्वजनिक व ऐतिहासिक स्थलों पर दीपक जलाए जाएंगे। साथ ही पहले दिन सभी शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों व जिला चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे।
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस सेवा संकल्प अभियान के दौरान कई विविध रचनात्मक गतिविधियां भी होंगी, जिनमें 19 सितंबर से स्कूल व कॉलेजों में ‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिताएं, नमो सेवा के तहत नुक्कड़ नाटक, आंगन मिलन सेवा, 2 से 10 अक्टूबर तक ब्लॉक व नगरीय निकाय स्तर पर ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत हितलाभ वितरण के मेगा शिविर और 07 अक्टूबर को सेवा ज्योति कलश यात्रा शामिल हैं।
कलेक्टर श्री गुरु प्रसाद ने स्पष्ट किया कि दोनों अभियानों की प्रकृति और उद्देश्य पूरी तरह भिन्न हैं, इसलिए राजस्व, पंचायत, नगरीय निकाय, स्वास्थ्य, शिक्षा व जनसंपर्क विभाग आपसी समन्वय बनाकर अपनी-अपनी जिम्मेदारियां निभाएं। उन्होंने निर्देशित किया कि स्वामित्व पंजीयन का लाभ जिले के अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचे और सेवा संकल्प अभियान की समस्त कार्ययोजना को निर्धारित पोर्टल www.cmdashboard.gov.in पर समय पर दर्ज कर सभी आयोजनों में व्यापक जन-सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर, जिला पंचायत सीईओ श्री मिलिंद कुमार नागदेवे, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती आकांक्षा अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रसाद कुमार अगास्या, एसडीएम श्री सत्येंद्र बैरवा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
पंचायत उपनिर्वाचन को लेकर सेक्टर अधिकारीयों का प्रशिक्षण आयोजित
10 hours ago
विधि महाविद्यालय के विधार्थियों ने किया लोक अदालत का शैक्षणिक भ्रमण
10 hours ago
प्रथम वर्ष के विधार्थियों के लिए तीन दिवसीय पाठ्यक्रम अवेयरनेस कार्यक्रम सम्पन्न
10 hours ago
बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, X पर पोस्ट किया ‘मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा’
10 hours ago
कलेक्टर ने सीनियर कन्या छात्रावास पहुंचकर जानी छात्राओं की समस्याएं
10 hours ago
पलेरा में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन, युवाओं में दिखा खासा उत्साह टीकमगढ़ जिले के पलेरा के वार्ड नंबर 4, बाले का मोहल्ला, भगत सिंह वार्ड स्थित शिव मंदिर के पास शिवसेना समिति के द्वारा मटकी “ फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।“11 सितंबर को कृष्ण पक्ष अमावस्या के पावन अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और युवाओं ने हिस्सा लिया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एक-दूसरे के ऊपर चढ़कर ऊंचाई पर बांधी गई मटकी को फोड़ने का प्रयास किया। मटकी फोड़ने के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। वहीं पूरे कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस आयोजन को सफल बनाने में दिनेश रैकवार, जयंत रैकवार, मातादीन रायकवार पुष्पेंद्र बिस्कर्मा, शंकर श्रीवास, सतीश श्रीवास, नरेश श्रीवास, शिवम श्रीवास, मनोज कुशवाहा, सहित अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, एकता और हमारी परंपराओं को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की अच्छी-खासी मौजूदगी रही और युवाओं में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
1 day ago
पीथमपुर क्षेत्र के निजी विद्यालयों पर उठे सवाल, मानकों की अनदेखी के आरोप; जिला शिक्षा अधिकारी से जांच और कठोर कार्रवाई की मांग
1 day ago
भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ी हिंदी पुस्तकों की डिजिटल प्रदर्शनी की गई आयोजित
1 day ago
केशव विद्यापीठ में विद्यार्थियों ने सीखा मिट्टी से ईकोफ्रेंडली गणेश जी की प्रतिमा निर्माण
2 days ago
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ऊन में जनविश्वास शिविर आयोजित