उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

जौनपुर: उपद्रव और सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले 8 शातिर गिरफ्तार

लाइन बाजार पुलिस ने बीएनएस और सीएलए एक्ट में वांछित आरोपियों को भेजा जेल

जौनपुर: उपद्रव और सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले 8 शातिर गिरफ्तारजौनपुर (ब्यूरो)। जनपद में कानून व्यवस्था बिगाड़ने, दंगा भड़काने और पुलिस पर जानलेवा हमले के मामले में थाना लाइन बाजार पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश, एएसपी (नगर) व क्षेत्राधिकारी (नगर) के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने मु0अ0सं0-379/2026 (बीएनएस की गंभीर धाराओं व 7 सीएलए एक्ट) में वांछित चल रहे इन अभियुक्तों को दबोचकर चालान न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तार अभियुक्त: सौरभ यादव (रसैना), राहुल यादव (तिवारीपुर), प्रियांशु यादव (कुद्दूपुर श्रीनगर), पतिराम यादव (कुद्दूपुर), प्रवीण कुमार सिंह उर्फ शनि सिंह (कादीपुर), लल्लन सोनकर (रंजीतपुर), अमित मौर्या उर्फ नाटे (पचोखर) और हरेराम यादव (रंजीतपुर)।

सराहनीय पुलिस टीम: गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक के.के. सिंह, निरीक्षक विजय शंकर यादव, मुख्य आरक्षी अमलेश सिंह, अवधेश सिंह, अंजनी सिंह, उमेश यादव, राजेश सिंह सेंगर, अनिल सिंह, औरंगजेब, कमलेश कुमार तथा आरक्षी गौड़ गोपाल संतोष, अहमद खाँ, दीपक सिंह, हरिकेश गौतम व रजनीश सिंह शामिल रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!