ताज़ा ख़बरें

*जमीनी विवादों के त्वरित निराकरण हेतु पुलिस-राजस्व का संयुक्त अभियान*

खास खबर

*जमीनी विवादों के त्वरित निराकरण हेतु पुलिस-राजस्व का संयुक्त अभियान*

खंडवा जिलाधिकारी श्री ॠषव गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अगम जैन के निर्देशन में आज दिनांक 12.09.2026 को जिले के समस्त थानों में जमीनी विवाद से संबंधित CM हेल्पलाइन एवं अन्य लंबित शिकायतों के निराकरण हेतु एक विशेष संयुक्त अभियान चलाया गया।

इस अभियान में जिले के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा संबंधित राजस्व अधिकारियों – तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों के साथ संयुक्त रूप से कुल 43 शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया जिनमें से 28 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

अभियान की मुख्य विशेषताएं:

1. समस्त थानों पर राजस्व विभाग के साथ संयुक्त रूप से शिविर आयोजित कर शिकायतों की सुनवाई की गई।
2. CM हेल्पलाइन में लंबित जमीनी विवाद, सीमांकन, बटवारा, अवैध कब्जा एवं रास्ते संबंधी विवादों को प्राथमिकता पर लिया गया।
3. अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही पुलिस एवं राजस्व टीम द्वारा संयुक्त रूप से निराकरण किया गया, जिससे पक्षकारों को त्वरित न्याय मिला।
4. दोनों पक्षों को समझाईश देकर भविष्य में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पाबंद किया गया।

अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया है कि जमीनी विवादों में तत्काल राजस्व अधिकारियों से समन्वय कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करें, ताकि विवाद बढ़कर अपराध की श्रेणी में न पहुंचे।

यह संयुक्त अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!