
पुनासा विद्यालय में माटी के गणेश अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित
खंडवा।पुनासा। विकासखंड मुख्यालय स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुनासा में आज शनिवार को “माटी के गणेश अभियान” के तहत गणेश प्रतिमा निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कार्यशाला का आयोजन रेड क्रॉस सोसाइटी, खंडवा के सहयोग से किया गया। कार्यशाला में पर्यावरण प्रमुख और प्रतिमा प्रशिक्षक धर्मेंद्र जोहरी सोनी ने विद्यार्थियों को मिट्टी से भगवान गणेश की प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि प्लास्टर ऑफ पेरिस से निर्मित गणेश प्रतिमाओं के कारण जल, मिट्टी एवं पर्यावरण को काफी नुकसान होता है। इसके स्थान पर प्राकृतिक मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है,ओर कहाँ की इस बार ब्लाक स्तर पर कार्यशालाये आयोजित हुई जिसमें पंधाना, छैगांव ओर आपके यहाँ पुनासा में,सभी कार्यशालायें सफल रही। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि मिट्टी के गणेश प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुनासा क्षेत्र के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें कन्या शाला मूंदी, सांदीपनी विद्यालय मूंदी, तक्षशिला स्कूल , फ्यूचर ब्राइट स्कूल , लायंस स्कूल,कन्या शाला पुनासा एवं शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुनासा के लगभग 180 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।कार्यशाला मे रेड क्रॉस सोसाइटी खंडवा चेयरमैन अखिलेश गुप्ता,सीपीआर प्रमुख राधेश्याम कुशवाह जी एवं सदस्य प्रेमनारायण पिपलोनीया का विशेष योगदान रहा l उत्कृष्ट पुनासा के समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही कार्यक्रम का संचालन मुकेश मालवीय ने किया एवं आभार टीआर ग्वाल ने माना l













