ताज़ा ख़बरें

*खण्डवा पुलिस की अवैध रूप से संग्रहित विस्फोटक सामग्री(पटाखों) के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही*

खास खबर

*खण्डवा पुलिस की अवैध रूप से संग्रहित विस्फोटक सामग्री(पटाखों) के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही*

खंडवा//पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस रखते हुए तत्काल त्वरित कार्यवाही हेतु समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में आज दिनांक 06/09/26 को चौकी रामनगर थाना कोतवाली को शीतला माता मंदिर के पास रामनगर में अवैध रूप से संग्रहित विस्फोटक सामग्री(पटाखों) के सम्बन्ध में सूचना मिली। विस्फोटक सामग्री(पटाखों) का रहवासी क्षेत्र में संग्रहन निश्चित ही किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता था, जिस पर सूचना पर उप निरीक्षक राजू पाटिल चौकी प्रभारी रामनगर द्वारा हमराही फ़ोर्स के साथ मौके पर जाकर दबीश देकर आरोपी राहुल सोनी के किराए के मकान से विस्फोटक सामग्री पटाखे एवं अनार आदि कुल सात बॉक्स कार्टूनों में कीमती ₹25000 के जप्त कर धारा 5/9- ख विस्फोटक अधिनियम अंतर्गत कार्रवाई कर अपराध पंजीकृत किया गया।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!