ताज़ा ख़बरें

जेसीआई क्रिकेट फ्यूजन टूर्नामेंट में भंडारी पब्लिक स्कूल बना विजेता

खास खबर

जेसीआई क्रिकेट फ्यूजन टूर्नामेंट में भंडारी पब्लिक स्कूल बना विजेता

खंडवा टाइटन को हराकर जीता फाइनल, पलकेश प्रजापति, श्रुति बोरासी और आचमन खुराफा रहे मैन ऑफ द मैच

खंडवा। जेसीआई खंडवा द्वारा स्कॉलर्स अरेना टर्फ में आयोजित जेसीआई क्रिकेट फ्यूजन टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांचक अंदाज में संपन्न हुआ। फाइनल मुकाबले में खंडवा टाइटन ने 67 रन बनाए, जिसके जवाब में भंडारी पब्लिक स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 ओवर शेष रहते लक्ष्य हासिल कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।

सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन के लिए पलकेश प्रजापति और श्रुति बोरासी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं फाइनल मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आचमन खुराफा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आशीष चटकले, अजय राजपूत, अनिल बाहेती, रितेश चौहान, सुजाता मोरे एवं नागेश वालंजकर उपस्थित रहे। अतिथियों एवं खिलाड़ियों का स्वागत जेसीआई अध्यक्ष मनन सोनी एवं सचिव अनुज खंडेलवाल ने किया। आयोजन में शुभम जैन एवं पवन अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।

टूर्नामेंट के आयोजन एवं संचालन में सप्ताह संयोजक प्रिंस जिंदल, यथार्थ भंसाली, देवराज महोबिया, अनिरुद्ध सिंह राजावत, कार्तिक शाह एवं जतिन हिंगोरानी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी ने पूरे आयोजन को बेहतर ढंग से संचालित किया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए नागेश वालंजकर ने कहा कि “यह एक पारिवारिक आयोजन है, जहां हार-जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण जीत और सीख होती है।” उन्होंने खिलाड़ियों और आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।

जेसीआई अध्यक्ष मनन सोनी ने सभी सदस्यों एवं शहरवासियों से 1 से 15 सितंबर तक आयोजित जेसी सप्ताह के विभिन्न कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता करने की अपील की। आयोजन के सफल समापन पर सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!