
छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी करेंगे छात्रों से संवाद ब्लॉक-मंडल स्तर पर पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां,
राहुल गांधी जी की “छात्रों की गूंज” को लेकर छात्रों में काफी उत्साह, बड़े उत्साह के साथ युवा कर रहे हैं रजिस्ट्रेशन “उत्तमपाल सिंह”
खंडवा/
इंदौर में 19 सितंबर 2026 शनिवार को आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम को राहुल गांधी संबोधित करेंगे। जिले से अधिक से अधिक छात्रों एवं युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रविवार को गांधी भवन में जिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में पदाधिकारियों को क्षेत्रवार जिम्मेदारियां सौंपते हुए कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि दोपहर 4 बजे हुई बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह एवं हरसूद विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र रघुवंशी के नेतृत्व में आयोजित की गई। संचालन धर्मेन्द्र सिंह राठौर ने किया। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई तथा जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों से कहा गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में छात्रों से संपर्क कर उन्हें कार्यक्रम से जोड़ें और इंदौर में होने वाले आयोजन में उनकी अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बारकोड से रजिस्ट्रेशन करवाये।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने अब जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बैठकों का कार्यक्रम भी तय कर दिया है। 8 सितंबर को ओंकारेश्वर में सुबह 11 बजे, पुनासा में दोपहर 1 बजे, मुंदी में 3 बजे और खंडवा ग्रामीण में शाम 5 बजे बैठक कर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जाकर रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। 9 सितंबर को छनेरा में सुबह 11 बजे तथा खालवा में दोपहर 1 बजे बैठक आयोजित होगी। 10 सितंबर को छैगांवमाखन में सुबह 11 बजे, पंधाना में दोपहर 1 बजे और सिंगोट में शाम 4 बजे बैठक होगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि खंडवा से लगभग 10000 छात्रों का रजिस्ट्रेशन का टारगेट तय किया गया है, हमारी कोशिश रहेगी कि इससे अधिक रजिस्ट्रेशन किया जावे।
गांधी भवन में आयोजित बैठक में सुरेश पवार, कैलाश हरि पटेल, बसंत पवार, प्रवक्ता प्रेमांशु जैन, संजीव पटेल, सरोज बघेल, रूपा कास्डे, अनिल जाधव, पवन पाटीदार, गिरवर सिंह राजपूत, जयेश पटेल, शैलेन्द्र सिंह तोमर, जयेंद्र सिंह तोमर, नादान सिंह, मितेश देसाई, प्रियेश चौकड़े, मोंटी सिंह पंवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।













