ताज़ा ख़बरें

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भाजपा संगठन ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा।

खास खबर

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भाजपा संगठन ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा।

खंडवा के तीनों मंडलो से अलग-अलग स्थानो से निकली यात्रा का नगर निगम पर राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन।

तिरंगा यात्रा में जिला अध्यक्ष सहित सांसद, विधायक महापौर जिला पंचायत अध्यक्ष हुए शामिल।

खंडवा। भारत सरकार और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व शुक्रवार को भाजपा संगठन एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में खंडवा नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम से ओत-प्रोत इस यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि यात्रा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल, अटल बिहारी वाजपेयी मंडल एवं कुशाभाऊ ठाकरे मंडल के कार्यकर्ता अलग-अलग मार्गों से होते हुए अग्रसेन चौराहे पर एकत्रित हुए, जहां सभी कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए। इसके पश्चात यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नगर निगम परिसर पहुंची, जहां यात्रा का समापन सामूहिक राष्ट्रगान एवं हस्ताक्षर अभियान से हुआ। तिरंगा यात्रा में जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल , विधायक कंचन मुकेश तनवे , महापौर अमृता अमर यादव , जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े , पंधाना विधायक छाया मोरै, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज , सूरजपाल सोलंकी, सेवादास पटेल, हरीश कोटवाले, सुभाष कोठारी,पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा मुकेश तनवे,अमर यादव, कपिल अंजने, प्रवक्ता सुनील जैन सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हजारों की संख्या में उपस्थित रहे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि देश भक्ति की यह तिरंगा यात्रा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सागर अरतानी के नेतृत्व एवं तीनों मंडलों के अध्यक्षों की उपस्थिति में युवाओं ने तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने संबोधित करते हुए कहा तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान, शान और स्वाभिमान का प्रतीक है। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से मिली आजादी की याद दिलाने वाला तिरंगा प्रत्येक भारतीय के दिल में बसता है। उन्होंने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश एक साथ तिरंगे के सम्मान में खड़ा होता है तो राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश मजबूत होता है।
विधायक कंचन तनवे ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति की भावना को जन-जन से जोड़ने वाला अभियान है। तिरंगे के प्रति सम्मान हमारी राष्ट्रीय जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त के अवसर पर प्रत्येक परिवार अपने घर पर तिरंगा फहराए और बच्चों को भी राष्ट्रध्वज के महत्व तथा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बारे में जानकारी दे। उन्होंने खंडवा के नागरिकों से अभियान में उत्साहपूर्वक भागीदारी की अपील की। महापौर अमृता यादव ने कहा कि खंडवा की जनता हमेशा राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकता के आयोजनों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करती रही है। तिरंगा यात्रा इसी भावना का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमें एकता, अनुशासन और देश के प्रति कर्तव्य का संदेश देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से 15 अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय पर्व को गौरव और उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया एवं सूर्यास्त के पूर्व सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को उतार कर सुरक्षित उसे उसे अपने घर में रखें। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि समापन कार्यक्रम का संचालन मोर्चा अध्यक्ष युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर आरतानी द्वारा किया गया। राष्ट्रगान की प्रस्तुति सोमनाथ काले ने कि एवं भारत माता की आरती यशदीप चौरे द्वारा गाई गई। सांसद श्री पाटिल, महापौर अमृता यादव, विधायक कंचन तनवे ने विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे के साथ के साथ भारत माता की आरती की। एवं फलेक्स पर हस्ताक्षर किये। इस अवसर पर अनूप पटेल, विक्की बावरे, राजेंद्र सिंह ममता बोरसे, अनिल विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष रोहित मिश्रा, स्नेह पाराशर, प्रदीप यादव एवं युवा मोर्चा महामंत्री शुभम पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और तिरंगा हमारा अभिमान है जैसे नारों से पूरा नगर राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंज उठा। यात्रा ने नागरिकों में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!