ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

प्रस्फुटन सक्ति संचय कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय मासिक बैठक एवं प्रशिक्षण आयोजित

प्रस्फुटन सक्ति संचय कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय मासिक बैठक एवं प्रशिक्षण आयोजित

*प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय मासिक बैठक एवं प्रशिक्षण आयोजित*

*नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता पर दिया गया जोर*

*डिंडौरी, 29 जुलाई 2026*

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा विकासखंड डिंडौरी में प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय मासिक बैठक एवं प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा सामाजिक विकास गतिविधियों को गति देने पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारी, सदस्य एवं सीएम इंटर्न्स उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान समितियों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए उनकी चुनौतियों एवं समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही अगस्त माह में स्वैच्छिकता पर्व, हरियाली यात्रा, नवांकुर सखी कार्यक्रम, “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण अभियान, तिरंगा यात्रा तथा सीएमसीएलडीपी पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों के प्रवेश को प्रोत्साहित करने संबंधी गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई।
कार्यक्रम के समापन पर एसआई तेजू सिंह राजपूत, एएसआई सुनील चेतराम, किरण निगम एवं शिवनिल नशा मुक्ति केंद्र के प्रतिनिधि देवराज कछवाहा ने सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इस अवसर पर संभाग समन्वयक श्री रवि प्रसाद बर्मन, जिला समन्वयक श्री धर्मेंद्र सिंह चौहान, विकासखंड समन्वयक श्री गणेश सिंह राजपूत सहित नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, प्रस्फुटन समितियों के सदस्य एवं सीएम इंटर्न्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।

praf

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!