ताज़ा ख़बरें

*समृद्ध सिन्धू सभ्यता के इतिहास से युवाओं को अवगत कराना हम सबका दायित्व है – भैयाजी जोशी*

खास खबर

*समृद्ध सिन्धू सभ्यता के इतिहास से युवाओं को अवगत कराना हम सबका दायित्व है – भैयाजी जोशी*

*सिन्धू सभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक सम्पन्न*

*सिन्धी समाज की दशा और दिशा पर हुआ चिंतन*

*खंडवा से युवा शाखा राष्ट्रीय महामंत्री मनीष कुमार मलानी हुए सम्मिलित…*

सिन्ध का इतिहास अत्यंत समृद्ध व गौरवशाली इतिहास है और सिन्धु संस्कृति एक महान संस्कृति है,सिन्धी समाज के प्रत्येक बालक व बालिका को इस समृद्ध इतिहास तथा वैभवशाली सिन्धी संस्कृति से परिचित कराना हम सभी का दायित्व है और इस दायित्व पूर्ति में हमें प्रण प्राण से जुटना चाहिए, यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक सुरेश भैयाजी जोशी ने भारतीय सिन्धू सभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने यह भी कहा कि समाज में वर्तमान में बढ़ रही कुरीतियों को रोकने के लिए भी भारतीय सिन्धू सभा को गम्भीरता से कार्य करना चाहिए।
सिन्धी भाषा,बोली व संस्कृति के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए अखिल भारतीय स्तर पर निरंतर कार्यरत संस्था भारतीय सिन्धू सभा की राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा की दो दिवसीय बैठक बीते शनिवार व रविवार को पुणे में संपन्न हुई।पुणे के आज़ाद नगर मार्ग स्थित विमला जीवन झूलेलाल मंदिर में आयोजित इस बैठक का शुभारंभ भारत माता,वरुणावतार श्री झूलेलाल,
हिंगलाज भवानी तथा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष झमटमल वाधवानी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया।मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, गुजरात,दिल्ली, महाराष्ट्र,छत्तीसगढ़ तथा हरियाणा से आए 112 प्रतिनिधियों ने दो दिवसीय इस बैठक में समाज की दशा व दिशा से जुड़े कई विषयों पर चिंतन कर आगामी छह महीनों के लिए अपनी कार्ययोजना तय की।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगतराम छाबड़ा तथा राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष राजेश वाधवानी की विशेष उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र तीर्थाणी ने युवाओं को बढ़ते भौतिकवाद के प्रभाव से दूर रहने का आव्हान करते हुए समाज पर भौतिकवाद के दुष्प्रभाव को स्पष्ट किया तो राष्ट्रीय महामंत्री तथा गुजरात सरकार में पूर्व मंत्री डॉ. मायाबेन कोडनानी एवं महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विनीता भावनानी ने संयुक्त परिवारों के पुनर्निर्माण में महिलाओं की विशेष भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
संस्था के संरक्षक व भोपाल विधायक भगवानदास सबनानी ने समाज के प्रति संगठन के दायित्व स्पष्ट करते हुए कहा कि यदि समाज को कुरीतियों से मुक्त करना है तो हमें प्रत्येक शहर में समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पंहुंच कर उसे अपनी संस्कृति के मूल से परिचित कराना आवश्यक है।इन विषयों के अलावा “संगठन विस्तार में सोशल मीडिया की भूमिका”, “स्वास्थ्य सेवाएं और हमारा संगठन”, “सिन्धू दर्शन यात्रा – 2026” “संगठन का आर्थिक पक्ष” व अन्य विषयों पर लधाराम नागवानी, घनश्यामदास कुकरेजा,चेतन तारवानी, सुरेन्द्र लछवानी, युवा शाखा राष्ट्रीय महामंत्री मनीष कुमार मलानी ,निखिल खिलवानी,
डॉ. अनिल खत्री और दिनेश टहिल्यानी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. मायाबेन कोडनानी ने किया।
बैठक को सफल बनाने में सुरेश हेमनानी, तुलसीदास साधवानी, दिनेश दोदानी, जितेंद्र हीरानन्दानी, जितेंद्र आडवाणी,पवन ओटवानी, रेशमा खियानी का योगदान सराहनीय रहा।बैठक का समापन पल्लव प्रार्थना व राष्ट्रगीत के साथ हुआ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!