
*खंडवा पुलिस द्वारा “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के दशम दिवस पर स्कूल, धार्मिक एवं सामुदायिक स्थल में साइबर सुरक्षा का दिया गया संदेश*

जिला– खंडवा
मध्य प्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संचालित “सेफ क्लिक 2.0” साइबर जागरूकता अभियान के तहत जिले में लगातार जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
जिले के समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में विभिन्न माध्यम से साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम संचालित कर रहे हैं। अभियान के प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से भी साइबर सुरक्षा संबंधी संदेश लगातार प्रसारित किए जा रहे हैं।
इस क्रम मे खंडवा पुलिस द्वारा आज:-
शहर अनुभाग मे:-
*थाना कोतवाली* द्वारा 03 स्कूलों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाकर छात्र/छात्राओं, शिक्षकगण को जागरूक किया गया।
*थाना मोघटरोड* द्वारा खानशाहवली दरगाह पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाकर आम नागरिकों को जागरूक किया गया।
*थाना पदमनगर* द्वारा श्री दादाजी धूनीवाले धाम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाकर आम नागरिकों को जागरूक किया गया।
मुख्यालय अनुभाग मे:-
*थाना पंधाना* द्वारा लक्ष्मी नारायण मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही 05 स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाकर छात्र/छात्राओं, शिक्षक को साइबर अपराध के सम्बन्ध जानकारी दी गई।
*थाना छैगांव माखन* द्वारा 02 स्कूलों (शासकीय हाईस्कूल ग्राम आवलिया एवं शासकीय माध्यमिक शाला आवलिया) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाकर छात्र/छात्राओं, शिक्षक को जागरूक किया गया।
*थाना पिपलोद* द्वारा 04 अलग अलग स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाकर छात्र/छात्राओं, शिक्षकगण को जागरूक किया गया।
*थाना जावर* द्वारा 03 स्कूलों एवं हाट बाजार जावर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाकर छात्र/छात्राओं, शिक्षकगण,ग्रामीणजन को जागरूक किया गया।
मुंदी अनुभाग द्वारा:-
*थाना मूंदी* द्वारा माता चौक मूंदी एवं संत सिंगाजी समाधि स्थल पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही 02 स्कूलों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाकर छात्र/छात्राओं, शिक्षकगण को जागरूक किया गया।
*थाना मान्धाता* द्वारा ममलेश्वर मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही आरएनटी स्कूल मोरघड़ी एवं ग्राम टोकि में ग्राम चौपाल का आयोजन कर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाकर छात्र/छात्राओं, शिक्षकगण, ग्रामीणजन को जागरूक किया गया।
*थाना धनगांव* द्वारा बस स्टैण्ड धनगांव पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाकर ग्रामीणजन को जागरूक किया गया।
*थाना नर्मदानगर* द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नर्मदानगर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाकर छात्र/छात्राओं, शिक्षकगण को जागरूक किया गया।
हरसूद अनुभाग मे:-
*थाना हरसूद* द्वारा दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही शासकीय स्कूल सेल्दा माल में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाकर छात्र/छात्राओं, शिक्षकगण को जागरूक किया गया।
*थाना खालवा* द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढ़कोची में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाकर छात्र/छात्राओं, शिक्षकगण को जागरूक किया गया।
*थाना किल्लोद* द्वारा सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र किल्लोद एवं हाट बाजार किल्लोद में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाकर छात्र/छात्राओं, शिक्षकगण एवं ग्रामीणजन को जागरूक किया गया।
अभियान के दशम दिवस पर जिले में धार्मिक एवं सामुदायिक स्थल पर विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा क्षेत्रवासियों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी बिजली बिल, पार्सल डिलीवरी, बैंक अधिकारी बनकर की जाने वाली ठगी, फर्जी निवेश योजनाओं तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली साइबर ठगी से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई।
खंडवा पुलिस की अपील:- यदि आपके साथ किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी, ऑनलाइन ठगी अथवा संदिग्ध डिजिटल गतिविधि होती है, तो बिना विलंब साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।












