
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत वैष्णो देवी के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
खंडवा//मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आज वैष्णो देवी के लिए श्रद्धालुओं का जत्था खंडवा रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ। इस अवसर पर खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने तीर्थयात्रियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उनका अभिनंदन किया तथा सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाओं के साथ उन्हें विदाई दी।
इस जत्थे में खंडवा जिले के कुल 196 तीर्थयात्री, जिनमें खंडवा विधानसभा क्षेत्र के 25 श्रद्धालु शामिल हैं, वैष्णो देवी दर्शन के लिए रवाना हुए।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, किसान मोर्चा महामंत्री बलदेव मौर्य, सुनील जैन, भरत पटेल, रितेश चौहान, दुर्गेश शर्मा, शाहिद सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भी रेलवे स्टेशन पर उपस्थित होकर तीर्थयात्रियों का स्वागत किया तथा उन्हें शुभ यात्रा की मंगलमय कामना की।












