अन्य खबरेउत्तर प्रदेशबदायूँ

जनपद बदायूं में चलाए जा रहे जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन्स एलायंस के सहयोग से बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित संस्था काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान की टीम द्वारा बस स्टेंड बदायूं पर बाल श्रम विरुद्ध अभियान चलाया गया

आज दिनाँक 2022 जून 2026 को जनपद बदायूं में चलाए जा रहे जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन्स एलायंस के सहयोग से बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित संस्था काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान की टीम द्वारा बस स्टेंड बदायूं पर बाल श्रम विरुद्ध अभियान चलाया गया जिसमें, बाल श्रम विरुद्ध अभियान की जानकारी उपस्थित यात्रियों एवं राज्य कर्मचारी परिवहन निगम के स्टाफ को पम्पलेट देकर जानकारी दी और हस्ताक्षर करवाए गए। इसी क्रम में रेलवे स्टेशन बदायूं पर पहुंचकर रेलवे के कर्मचारियों एवं थाना RPF प्रभारी एवं स्टाफ व GRP के प्रभारी एवं स्टाफ और प्लेट फॉर्म पर चाय, पान, पानी, पुड़िया मसाला एवं समोसे की रेडी वाले वेंडरों और ट्रेन से आने जाने वाले यात्रियों को एवं ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को पम्पलेट वितरण कर जानकारी देकर अभियान चलाकर बाल श्रम विरुद्ध अभियान कार्यक्रम के बारे विस्तार विस्तार से लोगों को जानकारी देकर सभी से हस्ताक्षर अभियान बैनर पर हस्ताक्षर करवाए गए। और सभी के लिए टोल फ्री चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, पुलिस हेल्प लाइन नम्बर 112, एवं जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन हेल्पलाइन नंबर *18001027222* आदि की जानकारी दी गई कि कोई बच्चा बाल तस्करी व बाल श्रम का शिकार होते मिले तो आप सूचना टोल फ्री नंबरों पर अवश्य दें जिससे बच्चे का बचपन बच सके।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!