ताज़ा ख़बरें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर तैराकी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों का हुआ सम्मान

खास खबर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर तैराकी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों का हुआ सम्मान

खंडवा/
21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को गणगौर घाट, खंडवा में प्रातः 7 बजे कांग्रेस खेल खिलाड़ी प्रकोष्ठ मयंक पाराशर द्वारा तैराकी खिलाड़ियों का विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह के मुख्य आतिथ्य में जिले के उत्कृष्ट खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने कहा कि खेल,तैराकी और योग तीनों ही स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण के महत्वपूर्ण आधार हैं। खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के अथक परिश्रम से जिले का नाम राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हो रहा है। ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि समारोह में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों कुणाल रघुवंशी, प्राची सोनी, प्रतीक्षा तिवारी एवं हर्षित कौर सचदेव को सम्मानित किया गया। वहीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अर्थव जसवाल, अब्दुल समद, लक्ष्य सोनवाने, ओजस्व रघुवंशी, क्रिश मलवे, जसलीन कौर एवं कृतिका पंवार को भी सम्मान प्रदान किया गया।
इसके अलावा प्रशिक्षक वर्ग में अरविंदर सिंह सचदेव, राजकुमार सिरोंदिया, गजेंद्र मालवे, महेश कुमार जांगिड़ एवं यूसुफ राजा का सम्मान किया गया। राज्य स्तरीय
खेल प्रकोष्ठ के संयोजक मयंक पाराशर ने बताया कि प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मोक्ष पटेल, शेख सुब्हान, अभिनव त्रिपाठी, मोहम्मद साद, जतिन पवार एवं मोहम्मद सैफी को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमित योग एवं खेल गतिविधियों को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। समारोह में खेल प्रेमी, खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं कांग्रेस खेल खिलाड़ी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विशाल जैन, समीर खान, मयंक पाराशर सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!