ताज़ा ख़बरें

*हर बच्चे की सुरक्षा का संकल्प ही सच्ची राखी : प्रवीण शर्मा*

खास खबर

*हर बच्चे की सुरक्षा का संकल्प ही सच्ची राखी : प्रवीण शर्मा*

रक्षाबंधन पर बाल कल्याण समिति खंडवा ने बाल संरक्षण मिशन को मजबूत करने का लिया संकल्प

खंडवा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बाल कल्याण समिति खंडवा ने बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए बाल संरक्षण मिशन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक बच्चे की सुरक्षा की जिम्मेदारी का संदेश भी देता है।

प्रवीण शर्मा ने कहा कि हर बच्चे को सुरक्षित, सम्मानजनक और खुशहाल बचपन मिलना उसका अधिकार है। बाल श्रम, बाल विवाह, हिंसा, शोषण और उपेक्षा जैसी परिस्थितियों से बच्चों को बचाने के लिए परिवार, समाज और प्रशासन को मिलकर संवेदनशीलता के साथ कार्य करना होगा।

उन्होंने कहा कि राखी का रक्षा सूत्र हमें यह संकल्प लेने की प्रेरणा देता है कि हम अपने आसपास मौजूद जरूरतमंद और संकटग्रस्त बच्चों की सुरक्षा के लिए आगे आएं। बाल कल्याण समिति बच्चों को संरक्षण, परामर्श, पुनर्वास और उनके अधिकारों से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के सदस्य मोहन मालवीय, रुचि पाटिल, स्वप्निल जैन एवं कविता पटेल तथा काउंसलर सुरभि ठाकुर उपस्थित रहीं। सभी ने बच्चों की सुरक्षा और उनके बेहतर भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

समिति ने नागरिकों से अपील की कि कहीं भी बाल श्रम, बाल विवाह, बाल शोषण अथवा किसी बच्चे के संकट में होने की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित बाल संरक्षण तंत्र को सूचना दें। बच्चों की सुरक्षा केवल संस्था की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!