छत्तीसगढ़ताज़ा ख़बरेंमहासमुंद

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 04 सितम्बर को शुष्क दिवस 

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 04 सितम्बर को शुष्क दिवस 

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 04 सितम्बर को शुष्क दिवस

 

भुवनेश्वर यादव:- महासमुंद (त्रिलोक न्यूज)

 

महासमुन्द, 03 सितंबर 2026/ राज्य शासन द्वारा शुक्रवार 04 सितम्बर 2026 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त निर्देश के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर जिले में संचालित समस्त देशी, विदेशी, कम्पोजिट, प्रीमियम मदिरा की फुटकर दुकानों जैसे एफ.एफ.-1(घघ), सी.एस.-2(घघ-कम्पोजिट), एफ.एल.-1(घघ-कम्पोजिट अहाता), सी.एस.-2 (ग-अहाता), कम्पोजिट अहाता, एफ.एल.-1(ख अहाता), (ख-कम्पोजिट अहाता), एफ.एल.-3, सहित जिले के मद्यभण्डारण भाण्डागार तथा आसवनी-मेसर्स पिकाडिली एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड, ग्राम बेलटुकरी, जिला महासमुन्द की इकाई आसवनी (डी-1), एफ.एल.-9 एवं सी.एस.-1 (बी) को सम्पूर्ण दिवस के लिए सील बंद किए जाने आदेशित किया गया है। इस दिन मदिरा का विक्रय, विनिर्माण, संग्रहण, धारण एवं परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा जिले में शुष्क दिवस के दौरान मदिरा के अवैध विक्रय, परिवहन एवं भण्डारण पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!