ताज़ा ख़बरें

संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने ओंकारेश्वर में तैयारियों का जायजा लिया

खास खबर

संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने ओंकारेश्वर में तैयारियों का जायजा लिया

संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग, एवं पुलिस उप महानिरीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगणा के साथ ओंकारेश्वर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आगामी 18 एवं 19 जून को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के ओंकारेश्वर के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के सम्बंध में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन, अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा, जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, पुनासा एसडीएम श्री पंकज वर्मा, सिकल सेल एनीमिया की स्टेट नोडल ऑफिसर डॉ. रूही खान के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने इस दौरान ओंकारेश्वर में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल एवं हैलिपेड पर जाकर वहां की व्यवस्थाओं के सम्बंध में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने ज्योतिर्लिंग मन्दिर में जाकर भी वहां की जाने वाली व्यवस्थाओं के सम्बंध में भी अधिकारियों को निर्देशित किया। कमिश्नर डॉ. खाड़े ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री को हैलिपेड एवं कार्यक्रम स्थल पर बेरिकेडिंग के सम्बंध में निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पेयजल व्यवस्था, वहां की साफ-सफाई तथा शहर की सड़कों की रिपेयरिंग के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी से कहा। डॉ. खाड़े ने कार्यक्रम स्थल पर ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारी कर्मचारियों के लिए फोटोयुक्त पहचान पत्र जारी करने के लिए भी कहा। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने के निर्देश भी दिए।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!