कांग्रेस के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा जन आक्रोश महिला सम्मेलन एवं पदयात्रा का आयोजन आज।
मातृशक्ति काली साड़ी पहन एवं हाथों में काली पट्टी लगाकर करेंगी विरोध।
खंडवा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा विगत दिनों लोकसभा में महिला शक्ति अधिनियम 33% आरक्षण देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया था लेकिन कांग्रेस के साथ ही अन्य विपक्षी दलों ने महिलाओं का सम्मान न करते हुए इस बिल का विरोध किया और इसे पास नहीं होने दिया यह महिलाओं के अधिकारों का हनन है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पूरे देश भर में भाजपा महिला संगठन द्वारा महिलाओं के सम्मान स्वरूप विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस की निंदा की जा रही है। इसी कड़ी में भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के मार्गदर्शन में भाजपा महिला मोर्चे की जिला अध्यक्ष इंदु दुबे महिला मोर्चा द्वारा रविवार 3 मई को दोपहर 4:00 बजे विशाल जन आक्रोश महिला सम्मेलन एवं आक्रोश पदयात्रा का आयोजन आयोजित किया गया है। भाजपा कार्यालय पर महिला सम्मेलन के बाद मातृशक्ति काली साड़ी एवं हाथ पर काली पट्टी बांधकर सम्मेलन एवं आक्रोश रैली में शामिल होगी। महिला मोर्चे की जिला अध्यक्ष भाजपा संगठन की उपाध्यक्ष इंदु दुबे ने कहा कि नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, महिलाओं के अधिकारों पर वार, कांग्रेस है जिम्मेदार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी नेतृत्व में महिलाओं को सभी राजकीय वैधानिक पदों में 33% आरक्षण देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। इसके विपरीत कांग्रेस ने हमेशा नारी शक्ति के सम्मान और अधिकारों का विरोध किया है।
इसको लेकर रविवार को विशाल जन आक्रोश महिला सम्मेलन एवं पद यात्रा का आयोजन किया जा रहा हैं।कार्यक्रम मे सभी मातृशक्ति उपस्थित होकर कांग्रेस एवं विपक्षी दलों का विरोध करें।










