ताज़ा ख़बरें

*जिले के अधिकारियों के साथ जघन्य अपराधों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई

 

🎯 त्रिलोक न्यूज चैनल

उज्जैन

 

*पुलिस उप महानिरीक्षक, उज्जैन रेंज एवं पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा दिनांक 20.02.2024 को सायं 04:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ जघन्य एवं सनसनीखेज अपराधों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।*

 

बैठक में अपराधों की विवेचना, साक्ष्य संकलन, अभियोजन प्रक्रिया और पीड़ित सहायता को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

 

🔹 *साक्षियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें:*

• पेशी के दौरान साक्षियों की समय पर उपस्थिति अनिवार्य की जाए।

• पुलिस साक्षियों के समंस/वारंट अदम तामील न रहें।

• स्थानांतरण या सेवानिवृत्ति की स्थिति में साक्षियों के निवास पर जाकर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

• फरियादी पक्ष को डराने-धमकाने जैसी अवैध गतिविधियों पर सख्त नियंत्रण रखा जाए।

 

🔹 *थाना प्रभारियों की जिम्मेदारियां:*

• चालान से पूर्व अभियोजन अधिकारी से स्क्रूटनी कराना अनिवार्य।

• चिन्हित अपराधों की निगरानी हेतु पेशी-वार चार्ट तैयार करना।

• विवेचना, चालान और केस डायरी का सूक्ष्म निरीक्षण करना।

• साक्षियों की जानकारी (नाम, पता, मोबाइल नंबर) अद्यतन रखना।

• आवश्यकतानुसार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से साक्ष्य दर्ज कराना।

• वैज्ञानिक एवं तकनीकी रिपोर्ट समय पर प्राप्त करना।

• अभियोजन अधिकारियों से समन्वय स्थापित करना।

• दोषसिद्ध अपराधों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कृत करने हेतु प्रस्ताव भेजना।

 

🔹 *पीड़ित पक्ष की सहायता:*

• पीड़ित पक्ष को मुआवजा (कम्पन्सेशन) प्रक्रिया की जानकारी देना।

• पेशी के दौरान पीड़ित पक्ष की सुरक्षा सुनिश्चित करना।

 

🔹 *अन्य निर्देश:*

• थानों में वी.सी.एन.बी. रजिस्टर अद्यतन रखना।

• बीट प्रणाली एवं माइक्रो बीट में अधिकारियों/कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करना।

• ई-रक्षा ऐप के तहत बीट वितरण और माइक्रो बीट की जानकारी तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रचारित करना।

 

 

बैठक में सभी थाना प्रभारियों एवं संबंधित राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उपरोक्त बिंदुओं का कड़ाई से पालन कर अपराध नियंत्रण और न्याय प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जाए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!