अन्य खबरेटेक्नोलॉजीधारमध्यप्रदेशरीवालाइफस्टाइल

न्यूबस स्टैंड के संचालन की पहल सराहनीय: पूर्व पार्षद राजमणि साहू

कहा—व्यवस्था सुधरने से जाम और आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

धार  ब्यूरो चीफ (सुरेन्द्र दुबे।

मध्य प्रदेश के  सीधी जिले के नगर पंचायत चुरहट के पूर्व पार्षद राजमणि साहू ने चुरहट थाना प्रभारी रीता त्रिपाठी द्वारा न्यू बस स्टैंड को व्यवस्थित रूप से संचालित कराने की दिशा में लिए गए निर्णय की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह पहल चुरहट की यातायात व्यवस्था में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम है।

पूर्व पार्षद श्री साहू ने कहा कि आधुनिक डिजाइन के साथ करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित न्यू बस स्टैंड चुरहट लंबे समय से अपेक्षित उपयोग के अभाव में दुर्दशा का शिकार था। बस स्टैंड होने के बावजूद बसें एवं ऑटो रिक्शा जगह-जगह खड़े होने से मुख्य मार्गों पर आए दिन जाम की स्थिति बनती है। इससे आम नागरिकों के आवागमन में भी परेशानी होती है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक स्तर पर अपेक्षित व्यवस्था नहीं बन पाने के कारण न्यू बस स्टैंड का समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा था। ऐसे में थाना प्रभारी रीता त्रिपाठी द्वारा यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने और न्यू बस स्टैंड के संचालन की दिशा में उठाया गया कदम सराहनीय है।

श्री साहू के अनुसार, इस पहल से बसों एवं ऑटो रिक्शा को निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की व्यवस्था विकसित हो सकती है, जिससे मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव कम होगा और आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने थाना प्रभारी की पहल को कर्तव्यनिष्ठा, संवेदनशीलता एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचायक बताया।

उन्होंने उम्मीद जताई कि थाना प्रभारी रीता त्रिपाठी के नेतृत्व में चुरहट की कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए प्रभावी कदम आगे भी जारी रहेंगे।

श्री साहू ने प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी अपील की कि न्यू बस स्टैंड के नियमित संचालन में आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए, ताकि करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित इस सुविधा का वास्तविक लाभ यात्रियों और आम नागरिकों को मिल सके।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!