
*DIAL 112 (FRV) वाहन लगातार सिद्ध कर रहा अपनी उपयोगिता, स्टाफ की तत्परता और संवेदनशीलता बनी जीवनरक्षक*
खंडवा//
आज दिनांक 13.09.26 को प्रातः 04:30 बजे झेलम एक्सप्रेस से सफर कर रही एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा चालू हो जाने पर सम्बन्धित रेलवे स्टाफ द्वारा ट्रैन को हरसूद (छनेरा) स्टेशन पर रुकवाया जाकर DIAL 112 पर कॉल कर मदद मांगी गई। DIAL 112 (FRV) वाहन पर सूचना प्राप्त होते ही तैनात कर्मचारियों प्रआर 180 हरिप्रसाद एवं पायलट सतीश सोनी द्वारा संवेदनशीलता का परिचय देते हुए त्वरित रूप से रेलवे स्टेशन पहुंचकर महिला को ट्रेन से उतारकर CHC हरसूद भर्ती करवाया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना हरसूद की DIAL 112 (FRV) वाहन के प्रआर 180 हरिप्रसाद एवं पायलट सतीश सोनी की महत्वपूर्ण एवम संवेदनशील भूमिका रही।










