
**खण्डवा पुलिस की तत्परता, तकनीकी दक्षता एवं टीमवर्क से अंधे कत्ल का 48 घंटे में सफल खुलासा**
थाना पिपलोद क्षेत्रांतर्गत ग्राम बोरखेड़ा खुर्द के सरपंच टांडा में रूमसिंग की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गला रेतकर हत्या किए जाने की घटना सामने आई थी। फरियादी राजू पिता रूमसिंग की रिपोर्ट पर थाना पिपलोद में अपराध क्रमांक 376/26, धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए *वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अलग अलग पुलिस टीम द्वारा घटना का त्वरित खुलासा करने हेतु विशेष प्रयास प्रारंभ किए गए।
पुलिस टीम द्वारा **फॉरेंसिक टीम एवं साइबर सेल खण्डवा** की सहायता से तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों का विश्लेषण करते हुए संदिग्धों की लगातार पतासाजी की गई। पुलिस की तत्परतापूर्ण एवं प्रभावी विवेचना के परिणामस्वरूप **घटना के मात्र 48 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार** करने में सफलता प्राप्त हुई।
**गिरफ्तार आरोपी—**
1. **साहदर उर्फ सरदार पिता कलसिंग**, जाति भिलाला, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम आमाखुजरी भिलाईखेड़ा, थाना पिपलोद, जिला खण्डवा।
2. **दिनेश पिता नानसिंग**, जाति भिलाला, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम आमाखुजरी भिलाईखेड़ा, थाना पिपलोद, जिला खण्डवा
3. अनिल पिता कलसिंह निवासी ग्राम आमाखुजरी भिलाईखेड़ा, थाना पिपलोद, जिला खण्डवा
प्रकरण में शेष आरोपी *छतर सिंह पिता लाखासिंह एवम सुरमल पिता मुआ सिंह दोनों निवासी ग्राम आमाखुजरी भिलाईखेड़ा, थाना पिपलोद, जिला खण्डवा* की तलाश एवम अग्रिम विवेचना जारी है।
*घटना का कारण*
आरोपीगण द्वारा वन अतिक्रमण के दौरान उनके मकान तोड़ने के पीछे मृतक रूमसिंह का हाथ होने की शंका पर से रंजिशन यह घटना घटित की गई है।
*पुलिस टीम*
इस अंधे कत्ल के त्वरित खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में **थाना प्रभारी पिपलोद निरीक्षक विक्रम धार्वे** के नेतृत्व में थाना पिपलोद से उनि प्रेम सिंह जामोद, आरक्षक धीरज बेंजामिन व थाना पिपलोद पुलिस टीम तथा **सायबर सेल खण्डवा* *प्रआर जितेन्द्र राठौर, प्रआर सुनील लांडगे, प्रआर रामनरेश यादव एवं आरक्षक नरेन्द्र मुकाती* की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।










