अनोखा शिक्षाधिकारी: टिफिन लेकर पहुंच रहा स्कूल!
प्राचार्य छात्रावास अधीक्षक शिक्षक एवं शिक्षकों पर और अव्यवस्थाओं को लेकर डी ओ ने की करवाई।
खंडवा। जिले भर की शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। जिन्हें अलग-अलग क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे मर्जी के मालिक बनकर स्कूल खोल रहे हैं। बच्चों की छुट्टी भी कर रहे हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी बलवंत पटेल ने इन पर शिकंजा शुरू कर दिया है। वे सुबह से ही टिफिन लेकर ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में पहुंच रहे हैं।
खुलने से पहले पहुंच गए स्कूल
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि, बुधवार को सुबह 10:30 बजे सिंगोट के हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंच गए। प्रेयर भी शुरू नहीं हुई थी। इसमें भी वे शामिल हुए।बच्चों की उपस्थिति भी गिनी और उनका ड्रेस अप भी देखा। शिक्षकों में सन्नाटा था। उपस्थिति कम होने के कारण बलवंत पटेल ने प्राचार्य की लापरवाही देखी। उन्होंने प्राचार्य, छात्रावास अधीक्षक एवं स्कूल के सभी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कहा, कि ऐसी अव्यवस्थाएं आगे दिखाईं दी तो बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
5 सितंबर तक छुट्टी कर दी!
आश्चर्य की बात तो यह देखने को मिली कि छात्रावास की अधीक्षिका रश्मि पाराशर ने 5 सितंबर तक छात्रावास के छात्रों के लिए अवकाश घोषित कर दिया था। शासन के नियमों के विपरीत ऐसे अवकाश को उन्होंने गंभीरता से लिया। छात्रावास अधीक्षक रश्मि पाराशर को तुरंत छात्रावास अधीक्षक के पद से हटा भी दिया। उनकी जगह दूसरे शिक्षक की नियुक्ति कर दी। बलवंत पटेल के ऐसे तरीके से पूरे जिले में हड़कंप की स्थिति है। जिले के स्कूल ढंग से नहीं चल पा रहे थे। अब इनका ढर्रा सुधारना जायज है।











