ताज़ा ख़बरें

चोरी के फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार।**

चोरी के फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार।**
खंडवा//फरियादी शुभम पिता सुरेश यादव जाति गवली उम्र 34 साल निवासी सब्जी मंडी के पीछे पंधाना रोड खंडवा द्वारा 23.05.26 को थाने पर रिपोर्ट लेख कराई कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी पांच बकरियां चुरा कर ले गये हैं सूचना पर थाना मोघटरोड पर अपराध क्रमांक 164/26 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था ।
पुलिस अधीक्षक महोदय,श्री अगम जैन द्वारा अज्ञात आरोपीगणो की गिरफ्तारी हेतू लगातार निर्देश दिये जा रहे थे,इसी क्रम में अति.पुलिस अधीक्षक(शहर) श्री महेन्द्र तारणेकर के निर्देशन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में घटनास्थल से लिये गये सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 31/ 8/26 को थाना मोघटरोड की टीम इंदौर भेजी गई थी जहां से आरोपी 1.शाहिद खान पिता मोहम्मद हाजी शब्बीर जाति मुसलमान उम्र 49 साल निवासी चंदननगर 2.मोहम्मद शकील पिता मोहम्मद इस्माइल खान उम्र 47 साल निवासी सदर बाजार इंदौर 3.हमीद शेख पिता अब्दुल मोहम्मद निवासी चंदन नगर इंदौर को गिरफ्तार किया गया एवं चोरी की गई बकरियों के मीट बेचने से मिली राशि 40000 रुपए जप्त की गई प्रकरण में गिरफ्तार शुदा आरोपीगण को न्यायालय में ज्युडिशिल रिमांड हेतु पेश किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!