ताज़ा ख़बरें

थाना पिपलोद की त्वरित कार्यवाही से 03 पशु चोर हुए गिरफ्तार, सम्पत्ति संबंधी अपराधों में खंडवा पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी*

खास खबर

*थाना पिपलोद की त्वरित कार्यवाही से 03 पशु चोर हुए गिरफ्तार, सम्पत्ति संबंधी अपराधों में खंडवा पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी*

थाना पिपलोद क्षेत्र के ग्राम कौडीखेड़ा निवासी एक किसान द्वारा रिपोर्ट किया गया कि दिनांक 05/07/26 को रात करीबन 8 बजे उसने अपने बैल घर के बाहर बांधे थे, जो रात करीबन 12 बजे चेक करते बैल वहां नहीं मिले, कोई चुराकर ले गया। रिपोर्ट पर थाना पिपलोद द्वारा तत्काल अपराध दर्ज कर अज्ञात चोर एवं बैलों की तलाश प्रारम्भ की गई। प्रकरण में मुखबिर की सूचना पर आरोपी (01) मुकेश पिता कैलाश नाईक उम्र 44 साल जाति हल्वी निवासी ग्राम गरणगांव (02) सोनु पिता काशीराम सोलंकी उम्र 25 साल जाति भील निवासी ग्राम गरणगाँव (03) बिजय पिता अनारिया बोरियाले उम्र 32 साल जाति भील निवासी ग्राम गरणगांव को गिरफ्तार कर आरोपीगणों से उक्त घटना के सम्बन्ध में एवं थाना क्षेत्र में पूर्व में हुई मवेशी चोरी के सम्बन्ध में पूछताछ करते आरोपीयो द्वारा उक्त घटना के साथ ही दिनांक 24.07.26 को ग्राम बलवाडा में भी 02 बैल चोरी करना स्वीकार किया एवं बताया कि उस समय थाना पिपलोद की गश्त करने वाली गाड़ी आ जाने से हम बेल वही छोडकर भाग गये थे। आरोपीगण को माननीय न्यायालय पेश कर जिला जेल खण्डवा दाखिल किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!