एमआईएम पार्षद सहित अन्य एमआईएम पदाधिकारियों ने थामा कांग्रेस का हाथ
खंडवा/
एमआईएम के पार्षद सहित पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास जताते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।बुधवार 2 सितंबर को जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी ने सभी का पुष्पमाला एवं कांग्रेस का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि कांग्रेस में शामिल होने वालों में शाकिरा बिलाल पेंटर एमआईएम पार्षद, बिलाल पेंटर, पूर्व शहर अध्यक्ष एमआईएम, मुस्तकीम तिगाला पूर्व यूथ अध्यक्ष एमआईएम तथा सहाना सैय्यद साह पूर्व सचिव महिला विंग एमआईएम शामिल हैं।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इमरान गौरी एवं विशाल जैन, फरहान खान, योगेश जांगिड़ सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि लगातार विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं का कांग्रेस से जुड़ना संगठन के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने सभी नवागत सदस्यों का स्वागत करते हुए पार्टी की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
0 1 minute read