ताज़ा ख़बरें

परिवार सहित ‘ हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचीं विधायक कंचन मुकेश तनवे , भावविभोर हुआ पूरा परिवार

खास खबर

परिवार सहित ‘ हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचीं विधायक कंचन मुकेश तनवे , भावविभोर हुआ पूरा परिवार
खंडवा। खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे आज अपने परिवार एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय अभिषेक सिनेमा हॉल पहुंचीं, जहां उन्होंने हनुमान अंश फिल्म देखी। फिल्म के दौरान भगवान श्री हनुमान के जीवन, संस्कारों और विचारों को देखकर विधायक सहित उपस्थित सभी लोग भावविभोर हो उठे।
फिल्म के प्रभाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फिल्म देखते समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा और सम्मान के भाव से अपने पैरों से चरण पादुकाएं तक उतार दीं। सिनेमा हॉल में श्रद्धा और भावनाओं से भरा माहौल दिखाई दिया।
फिल्म देखने के बाद विधायक तनवे ने कहा कि हनुमान अंश केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कारों और जीवन मूल्यों से जोड़ने वाला माध्यम है। ऐसी फिल्मों को परिवार के साथ अवश्य देखना चाहिए, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी को भगवान श्री हनुमान के आदर्शों, हमारे संस्कारों और भारतीय संस्कृति के मूल्यों की जानकारी मिल सके।
उन्होंने कहा कि आज के दौर में बच्चों और युवाओं को अपनी संस्कृति एवं गौरवशाली परंपराओं से जोड़ना बेहद आवश्यक है। हनुमान अंश जैसी फिल्में हमारी नई पीढ़ी को धर्म, संस्कार, समर्पण और अच्छे विचारों की प्रेरणा देती हैं।
विधायक ने सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों और परिवार के साथ इस फिल्म को जरूर देखें और उन्हें हमारी संस्कृति एवं संस्कारों से परिचित कराएं। उनके साथ भाजपा वरिष्ठ नेता मुकेश तनवे,हरीश कोटवाले, राजपाल सिंह चौहान, राजेश तिवारी, चारु यादव,सतनाम सिंह होरा, रक्षा प्रजापति दिनेश पालीवाल,प्रदीप यादव यशदीप चौरे, चंदू पचौरी,दीप सिंह झाला,अनूप पटेल बलदेव मौर्य,जीतेन्द्र सिसोदिया, राम सिंह रावत,प्रकाश यादव,गोपी शर्मा, संजय परदेसी, शेकर वर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!