Read Next 8 hours ago
*सुश्री छाया सोनी के निधन उपरांत हुआ नेत्रदान* 8 hours ago
*लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा 22 वे वर्ष में की भंडारे, आरओ वाटर व ठहरने की व्यवस्था* 9 hours ago
छोटे सरकार पहुंचे खंडवा दादाजी धाम पहुंचकर की पूजा अर्चना। 9 hours ago
खंडवा पुलिस द्वारा “श्रवण माह” मे शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं कावड़ यात्री कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा अपने अपने क्षेत्र के कावड़ यात्रा संचालक एवं ढाबा संचालक कि बैठक आयोजित कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।* 9 hours ago
*पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय, निमाड़ रेंज खरगोन* 9 hours ago
*सदभावना मंच का आयोजन* 10 hours ago
पिछले 24 घंटों में जिले में 74.4 मि.मी. औसत वर्षा हुई , खंडवा तहसील में 128 मिली मीटर हुई बारिश 10 hours ago
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को युवाओं से करेंगे वर्चुअल संवाद , युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक किया जाएगा 10 hours ago
जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित , 3 शिफ्टों में अधिकारी कर्मचारी तैनात किए गए
सेंदुरस, डबल ब्लाइंड मर्डर का खुलासा :- लूट के लिए की थी पति-पत्नी की हत्या, दो आरोपी समेत सराफा व्यापारी गिरफ्तार,,, सक्ती। जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में पति-पत्नी हत्याकांड और लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों समेत लूट का माल खरीदने वाले एक सराफा व्यापारी को गिरफ्तार किया गया है।जांच में यह भी सामने आया है कि यही दोनों आरोपी वर्ष 2024 में मुक्ता गांव में हुए चर्चित डबल मर्डर केस में भी शामिल थे। जानकारी के अनुसार, 2 और 3 जून 2026 की दरमियानी रात सेंदुरस गांव में घर के बरामदे में सो रहे पुरुषोत्तम खुंटे और उनकी पत्नी गुहारिन बाई खुंटे की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद सोने के आभूषण, नकदी और मोबाइल फोन भी गायब मिले थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी प्रफुल्ल ठाकुर, एएसपी पंकज पटेल, एसडीओपी भुवनेश्वरी पैंकरा, साइबर सेल, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को जांच में लगाया गया।मोबाइल टावर डंप, कॉल डिटेल और सीईआईआर पोर्टल की मदद से पुलिस आरोपी देवकुमार यादव तक पहुंची, जिसके पास से मृतक का मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपने साथी रूपचरण यादव के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। दोनों आरोपी पंडरीपानी गांव के रहने वाले हैं। आरोपियों ने बताया कि मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर मृतक से विवाद हुआ था। इसी रंजिश में उन्होंने स्केल पट्टी से दरवाजा खोलकर घर में प्रवेश किया और सो रहे दंपती के सिर व चेहरे पर लोहे की रॉड से कई वार कर हत्या कर दी। इसके बाद सोने के आभूषण, नकदी और मोबाइल लेकर फरार हो गए। पुलिस ने रूपचरण के घर से हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड, खून से सने कपड़े और 74 हजार रुपए बरामद किए। वहीं लूटे गए आभूषण जैजैपुर के खिलेश्वर ज्वेलर्स संचालक बाबूलाल साहू को 84 हजार रुपए में बेचे गए थे। पुलिस ने बाबूलाल साहू को भी गिरफ्तार कर आभूषण बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से करीब 9 ग्राम सोने के आभूषण, 5 ग्राम गला हुआ सोना, 77 हजार रुपए नकद, बाइक और अन्य सामान जब्त किया गया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जून 2024 में मुक्ता गांव में मगनलाल गबेल और बुधवारा बाई गबेल की हत्या करना भी स्वीकार किया है। पुलिस के मुताबिक पुराने विवाद के चलते दोनों ने घर में घुसकर लकड़ी से हमला कर दंपती की हत्या की थी और आभूषण लूट लिए थे। दोनों डबल ब्लाइंड मर्डर केस सुलझाने पर बिलासपुर रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग ने पूरी पुलिस टीम के लिए नगद पुरस्कार की घोषणा की है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।
Back to top button
error: Content is protected !!